This is an archived article last updated on Feb 2, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है काशी की बहन, जानें

Last Updated: Feb 2, 2024, 18:43 IST

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 19 करोड़ से अधिक दर्ज की गई थी। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला काशी की बहन भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

काशी की बहन
काशी की बहन

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है, जो कि कृषि प्रधान राज्य के रूप में भी जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12,341 दर्ज की गई थी।  इसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।

हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत का राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला काशी की बहन कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

 

उत्तर प्रदेश का काशी जिला

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन से जिले को हम काशी के नाम से जानते हैं, तो अमूमन सभी लोग यह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले को हम बनारस या फिर भगवान शिव की नगरी काशी के रूप में भी जानते हैं।

समृद्ध इतिहास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत वाला यह शहर अपनी अनोखी परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के साथ सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है, जिसका इतिहास इतिहास से भी पुराना बताया जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अपने अलौकिक दृश्य और धार्मिक रंगों के लिए जाना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। तस्वीरों से लेकर हकीकत तक बनारस के घाटों की खूबसूरती एकाएक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। 

 

कौन-सा जिला है काशी की बहन

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला काशी की बहन के रूप में भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि यह जिला भी गंगा नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है, जिसे वर्तमान में गाजीपुर जिले के नाम से भी जाना जाता है। भारत का यह जिला बिहार की सीमा के नजदीक स्थित है। 

 

जिले में स्थित एशिया का सबसे बड़ा गांव

धार्मिक मान्यताओं के रंग ढंग में बस यह जिला एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के लिए भी जाना जाता है, जो कि इस जिले में ही मौजूद है। इस गांव में प्रत्येक घर में न्यूनतम एक व्यक्ति सेना में तैनात है। 



किसने की थी जिले की स्थापना

गाजीपुर जिले की स्थापना को लेकर इतिहास पर गौर करें, तो तुगलक वंश के शासनकाल में सैयद मसूद गाजी द्वारा इस जिले की स्थापना की गई थी। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, गाजीपुर के कठपउत में चौहान राजा मांधाता का गढ़ था, जिन्होंने दिल्ली सुल्तान की अधीनता को अस्वीकार कर स्वतंत्र रूप से शासन किया था।

जब दिल्ली वंश के सुल्तान को इसकी सूचना मिली, तो मोहम्मद बिन तुगलक के सिपहसालार सैयद मसूद अली हुसैनी ने सेना की टुकड़ी के साथ यहां पर हमला कर दिया, जिसमें राजा की पराजय हुई और राजा की मौत के बाद राजा की संपत्ति का उत्तराधिकारी सैयद मसूद अली हुसैनी को बना दिया गया। वहींं, हुसैनी को मलिक-अल-सादात-गाजी की उपाधि से भी नवाजा गया, जिसने बाद में कठउत के बगल में गौसपुर को अपने गढ़ बनाया था। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला कौन-सा है

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 4, 2023, 16:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News