This is an archived article last updated on Dec 15, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Dec 15, 2023, 11:49 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके अलावा भारत के यह  राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ पहुंच गया है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे गरीब जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी का सबसे गरीब जिला
यूपी का सबसे गरीब जिला

उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश के नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत के यह राज्य कृषि प्रधान राज्य है, जो कि गेहूं, आलू और गन्ने का प्रमुख उत्पादक राज्य है। इसके अलावा क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला कौन-सा है, जानें

 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह  जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी जिला है। वहीं, प्रदेश में सबसे छोटा जिला हापुड़ जिला है। इसका सबसे उत्तर जिला सहारनपुर है, तो सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। वहीं, सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला बहराइच जिला है। 

 

क्यों है सबसे गरीब जिला

अब आप सोच रहे होंगे कि बहराइच जिला ही सबसे गरीब जिला क्यों है। आपको बता दें कि नीति आयोग की ओर से जुलाई 2023 में बहुआयामी-सूचकांक 2023 रिपोर्ट को जारी किया गया था। इसके तहत अलग-अलग जिलों में गरीबी का आकलन किया गया था।

ऐसे में उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर और सबसे गरीब जिलों का भी आकलन हुआ था,जिसमें बहराइच जिले में गरीबों का प्रतिशत सबसे अधिक यानि कि 55% दर्ज किया गया था। हालांकि, यहां राहत वाली बात यह है कि साल 2016 में यहां दर्ज गरीबी का आंकड़ा 72 फीसदी था। ऐसे में पिछले पांच वर्षों में यानि कि साल 2021 तक यहां गरीबी में कमी आई है। 

 

जिले का परिचय

बहराइच जिले का इतिहास मौर्य काल से है। इस जिले का संबंध भगवान बुद्ध से भी है। वहीं, बाद में यह मुगलों की अधीन रहा और यहां नवाबों ने भी राज किया। अंत में यहां पर ब्रिटिश शासन ने अपना नियंत्रण कर लिया। यहां पर हजरत गाजी सैयद सालार मसूद गाजी और महाराजा सुहेलदेव के बीच एतिहासिक युद्ध भी हुआ था। ऐसे में प्रदेश का यह जिला समृद्ध इतिहास वाला जिला भी कहा जाता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 15, 2023, 11:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News