This is an archived article last updated on Feb 2, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें

Last Updated: Feb 2, 2024, 18:40 IST

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख  12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वहीं, यहां के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही इसे सबसे अधिक जिलों वाले राज्य का भी दर्जा प्राप्त है। आपने प्रदेश की अलग-अलग विशेषताओं के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल
उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल

भारत में जब भी उत्तर दिशा में प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही इसे सबसे अधिक जिलों की संख्या का दर्जा भी प्राप्त है।

साल 2011 में यहां की जनगणना 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान समय में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। पूरे भारत के क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

इन आंकड़ों के साथ यह प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके इतर यह राज्य सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत वाला शहर भी है, जो कि अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश की अलग-अलग विशेषताओं के बारे में सुना और पढ़ा होगा। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है काशी की बहन, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत के इस राज्य में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके साथ ही यहां पर कुल 17 नगर निगम भी हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया औऱ सबसे पश्चिमी जिला शामली है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर , तो सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

 

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल चहलारी घाट सेतु है। 

 

कौन-सी नदी पर बना है यह पुल

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल सरयू नदी पर बना है। सरयू नदी के किनारे ही उत्तर प्रदेश का धार्मिक शहर यानि कि राम नगरी अयोध्या बसा हुआ है। 

 

कौन-से जिले में है यह पुल 

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में यह पुल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में यह पश्चिम में सीतापुर और पूर्व में बहराइच को जोड़ने वाला पुल है। इस वजह से यह पुल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पुल स्टेट हाईवे 30बी से बहराइच शहर से 30 किलोमीटर और सीतापुर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं, प्रदेश के दो जिलों को जोड़ने में इसकी अहम भागीदारी है। 

 

कितना लंबा है पुल

उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे पुल की लंबाई का बात करें, तो इसकी कुल लंबाई 3760 मीटर यानि 3.7 किलोमीटर या 10,700 फीट है। ऐसे में यह नदी के एक लंबे भाग को कवर करता है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें

पढ़ेंः बिहार का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 2, 2024, 18:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News