उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यहां साल 2011 में कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके साथ ही भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि भारत के क्षेत्रफल का 7.33 फीसदी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति वाला शहर है, जहां यमुना और गंगा का संगम देखने के साथ गंगा-जमुनी तहजीब को भी देखा जा सकता है। यहां हर शहर का अपना गौरवशाली इतिहास है, जो कि सांस्कृतिक विरासतों को सजोए हुए है। समृद्ध इतिहास वाला यह राज्य भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
साल 2011 में यहा की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान के आंकड़ों पर गौर करें, तो यह आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिनकी कुल संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले जिले की बात करें, तो इसमें पहले स्थान पर प्रयागराज आता है। साल 2011 में यहां की कुल आबादी 5,954,391 दर्ज की गई थी। यहां का लिंगानुपात 901 और घनत्व 1086 है।

उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले जिले की बात करें, तो इसमें मुरादाबाद का नाम आता है। मुरादाबाद को हम पीतल नगरी के नाम से भी जानते हैं। इस शहर की जनसंख्या 4,77,2006 दर्ज की गई थी। वहीं, यहां जनसंख्या घनत्व की बात करें, तो यह आंकड़ा 1283 है और लिंगानुपात 906 है।
उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले जिले की बात करें, तो यह जिला गाजियाबाद है। इस शहर को हम इंजीनियरिंग सिटी के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि, यहां पर लघु और मध्यम श्रेणी के इंजीनियरिंग उत्पादों के उद्योग स्थापित हैं। इस जिले की कुल जनसंख्या 4681645 दर्ज की गई थी। वहीं, यहां का जनसंख्या घनत्व 3971 है और लिंगानुपात 881 दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे अधिकआबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले जिले की बात करें, तो यह आजमगढ़ है। प्रदेश का यह जिला काली मिट्टी से बने उत्पादों के लिए जाना जाता है। यहां की कुल आबादी 46,13,913 दर्ज की गई थी। वहीं, यहां का लिंगानुपात 1019 और जनसंख्या घनत्व 1138 दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला जिला लखनऊ है। लखनऊ प्रदेश की राजधानी भी है। वहीं, प्रदेश का यह राज्य ऐसा है, जहां चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है। यहां कपड़ों की कला चिकनकारी देशभर में जानी जाती है। इसके साथ ही इसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है, जहां नवाब वाजिद अली शाह लखनऊ के आखिरी नवाब भी थे। यहां की कुल जनसंख्या 45,89,838 दर्ज की गई थी। वहीं, यहां का लिंगानुपात 917 और घनत्व 1816 दर्ज किया गया था।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है छोटा पंजाब, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है काशी की बहन, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.