This is an archived article last updated on Dec 5, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है छोटा पंजाब, जानें

Last Updated: Dec 5, 2023, 12:39 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला छोटा पंजाब के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

यूपी का मिनी पंजाब जिला
यूपी का मिनी पंजाब जिला

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है, जो कि एक कृषि प्रधान राज्य है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है, जिसकी साल 2011 में 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 जनसंख्या दर्ज की गई थी।

वहीं, ग्रामीण जनसंख्या के मामलों में यहां 77.7 फीसदी लोग गांव में रहते हैं, जबकि शेष आबादी शहरों में निवास करती है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला छोटा पंजाब के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला देशी घी के लिए है प्रसिद्ध, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां मौजूद कुल जिलों की संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है

वहीं, सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। इसके साथ ही सोनभद्र ऐसा जिला है, जो कि चार राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह जिला मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारंखड के साथ अपनी सीमा साझा करता है। 

 

उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है छोटा पंजाब

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला छोटा पंजाब भी कहा जाता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला छोटा पंजाब उपनाम से भी जाना जाता है।

 

क्या है जिले के नाम की कहानी

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर पीलीभीत का क्या मतलब होता है। इसके बाद हम इसके छोटा पंजाब के कारण को समझेंगे। दरअसल, पीलीभीत दो शब्दों से बना है पीली+भीत-पीलीभीत। यहां पीली का मतलब पीला रंग और भीत का मतलब दीवार है। यहां मौजूद एक पुरानी और लंबी पीली दीवार की वजह से इस जिले को यह नाम मिला है। 

 

क्यों कहा जाता है छोटा पंजाब

अब सवाल है कि आखिर इस जिले को हम छोटा पंजाब उपनाम के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि जिस समय भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ, उस समय सिख समुदाय के कई लोग उत्तर प्रदेश के इस जिले के पूरनपुर क्षेत्र में आकर बस गए। यहां धीरे-धीरे उन्होंने कृषि शुरू की और अपनी जमीनें भी खरीदीं। ऐसे में यहां पहुंचने पर आपको सिख समुदाय व उनसे जुड़े धार्मिक स्थल अधिक देखने को मिल जाएंगे। यही वजह है इस जगह को हम छोटा पंजाब के रूप में भी जानते हैं। 

 

और किन कारणों से मशहूर है यह जिला

उत्तर प्रदेश का यह जिला बाघ, बासमती और बांसुरी के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद बाघ अभयारण्य देखने के लिए देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, यह बांसुरी नगरी के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां के चावलों की मांग भी रहती है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला बर्तनों के लिए है मशहूर, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद कौन-से उत्पादों के लिए है मशहूर, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 5, 2023, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News