This is an archived article last updated on Jan 5, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले अवध क्षेत्र में हैं शामिल, जानें

Last Updated: Jan 5, 2024, 12:52 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। कृषि प्रधान यह राज्य गेहूं के साथ-साथ दूध का भी सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। वहीं, भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश ही है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले अवध क्षेत्र में शामिल हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

अवध क्षेत्र में यूपी के जिले
अवध क्षेत्र में यूपी के जिले

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास का घर है। सांस्कृतिक घरानों से लेकर संगीत के घरानों का यह राज्य अपनी सरस संस्कृति के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।  इस बात से हम सभी परिचित हैं कि उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। पूरे देश के क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। 

साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ के पार हो गया है। आपको इस संबंध में भी पता होगा कि उत्तर प्रदेश अलग-अलग क्षेत्र में बटा हुआ है, जिसमें अवध क्षेत्र प्रमुख क्षेत्रों में आता है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में कौन-से जिले आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बुंदेलखंड में हैं शामिल, जानें



उत्तर प्रदेश के कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। यहां कुल 350 तहसील(2018) और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तर जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है। 

 

क्या है अवध क्षेत्र 

अवध के जिलों को जानने से पहले यह भी जानना जरूरी है कि अवध क्या है। आपको बता दें कि अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश का एक भाग है, जिसे पूर्व में कोशल कहा जाता था, जिसकी राजधानी फैजाबाद(अयोध्या) हुआ करती थी। हालांकि, बाद में अवध की राजधानी लखनऊ हो गई थी।

अवध क्षेत्र नवाबों के अधिकार में था, जो कि पूरी तरह से स्वतंत्र थे। आपको यह भी बता दें कि अवध उर्दू कविता का प्रमुख केंद्र रहा है। दिल्ली केंद्र के खत्म होने के बाद उर्दू के कई बड़े शायर लखनऊ में आकर रहने लगे थे। 

 

अवध क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के जिले

-लखनऊ

-सुल्तानपुर

-रायबरेली

-उन्नाव

-कानपुर

-भदोही

-प्रयागराज

-बाराबंकी

-अयोध्या

-अंबेडकर नगर

-प्रतापगढ़

-बहराईच

-बलरामपुर

-गोंडा

-हरदोई

-लखीमपुर खीरी

-कौशांबी

-सीतापुर

-श्रावस्ती

-फतेहपुर

-जौनपुर(पश्चिमी हिस्सा)

-मिर्जापुर(पश्चिमी हिस्सा)

-कन्नौज

-पीलीभीत

-शाहजहांपुर

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले रोहिलखंड में हैं शामिल, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले पूर्वांचल में हैं शामिल, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 5, 2024, 12:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News