This is an archived article last updated on Jan 5, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बुंदेलखंड में हैं शामिल, जानें

Last Updated: Jan 5, 2024, 23:32 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने बुंदेलखंड क्षेत्र के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बुंदेलखंड में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश के जिले
बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश के जिले

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।

प्रदेश की जनसंख्या की बात करें, तो यह साल 2011 में 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत का 16.5 फीसदी है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के बारे में भी आप परिचित होंगे।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बुंदेलखंड में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः बनारस नहीं यह जिला है उत्तर प्रदेश का पान का शहर, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके साथ ही यहां पर 350 तहसील(2018),  17 नगर निगम, 59,163 ग्राम पंचायत, 437 नगर पंचायत, 822 सामुदायिक विकास खंड और 8135 न्याय पंचायतें हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।



क्या है बुंदेलखंड क्षेत्र

अब यहां पर हम यह भी जान लेते हैं कि आखिर बुंदेलखंड क्षेत्र क्या है। आपको बता दें कि बुंदेलखंड मध्य भारत का एक प्राचीन क्षेत्र है, जिसका पुराना नाम जेजाकभुक्ति था। यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैला हुआ है।

यह उत्तर में यमुना, दक्षिण में विंध्य प्लेटों की श्रेणियों, उत्तर-पश्चिम में चंबल और दक्षिण-पूर्व में पन्ना-अजयगढ़ से घिरा हुआ। भारत का यह क्षेत्र अपनी एतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

इसके साथ ही यह अपने शौर्य के लिए भी जाना जाता है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीर आल्हा-ऊदल इसी क्षेत्र से हैं। 

 

उत्तर प्रदेश के कितने जिले बुंदेलखंड में हैं शामिल 

उत्तर प्रदेश के कुल 7 जिले बुंदेलखंड में आते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-

 

-जालौन

-झांसी

-चित्रकूट

-ललितपुर

-हमीरपुर

-बांदा

-महोबा



पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्वांचल की राजधानी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 3, 2024, 12:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News