बनारस नहीं यह जिला है उत्तर प्रदेश का पान का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के साथ धार्मिक नगरियों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर पान का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में आता है, जो कि एक कृषि प्रधान राज्य है। भारत का यह राज्य गेहूं के साथ-साथ गन्ने का प्रमुख उत्पादक राज्य है। इसके साथ ही यह प्रदेश विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं, मान्यताओं, समृद्ध इतिहास और धार्मिक नगरियों का शहर है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है और हर जिले की अपनी विशेषता है। वहीं, जब बात उत्तर प्रदेश की होती है, तो उत्तर प्रदेश से पान का पुराना नाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर पान का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में है कौन-सा संस्थान, जानें
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश राज्य का पुनर्गठन 1 नवंबर 1956 को किया गया था। हालांकि, 1836 में यह उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। इसके बाद 1877 में यह उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत के नाम से जाना जाता था। इसके बाद 1902 से इसका संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध नाम हो गया।
वहीं, 1937 से इसका नाम संयुक्त प्रांत कर दिया गया। हालांकि, 24 जनवरी, 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। उत्तर प्रदेश चार संभाग में बंटा हुआ प्रदेश है, जो कि पूर्वी संभाग, पश्चिमी संभाग, बुंदेलखंड और मध्य संभाग है।
सबसे अधिक जिले वाला राज्य
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके साथ ही यहां 350 तहसील(2018), 17 नगर निगम, 437 नगर पंचायत, 822 सामुदायिक विकास खंड और 59163 ग्राम पंचायत हैं।

उत्तर प्रदेश का पान का शहर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर पान का शहर भी कहा जाता है। वैसे, तो प्रदेश का हर शहर अपनी विशेषता रखता है, जो कि यहां के भौगोलिक क्षेत्रों, एतिहासिक स्थलों और स्थानीय उत्पादों की वजह से होती है। ऐसे में आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का महोबा जिला पान का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है पान का शहर
उत्तर प्रदेश का महोबा शहर पान की खेती के लिए जाना जाता है। यहां का देशावरी पान प्रसिद्ध पान है, जिसकी आपूर्ति पूरे उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी की जाती है। प्रदेश के इस जिले के अधिकांश लोग पान की खेती ही करते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कितने जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.