उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में है कौन-सा संस्थान, जानें
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह राज्य कई प्रमुख संस्थानों का घर भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में कौन-सा संस्थान है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। वहीं भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके साथ ही इस राज्य को सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य का भी दर्जा प्राप्त है। उत्तर प्रदेश विभिन्न प्रमुख शिक्षण और शोध संस्थानों का घर भी है, जहां देशभर के कई महत्वपूर्ण शोध पर काम किया जाता है।
इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में कौन-सा शोध संस्थान और अनुसंधान है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के तीन सबसे अमीर जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके साथ ही यहां पर 17 नगर निगम और 350 तहसील(2018) मौजूद हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खिरी जिला, तो सबसे छोटा जिला हापुड़ है। वहीं, सबसे पूर्वी जिला बलिया, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख संस्थान

| संस्थान | स्थान |
| इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सुगरकेन रिसर्च | लखनऊ |
| उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम | कानपुर |
| उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय | सैफई, इटावा |
| वीवी गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट | नोएडा |
| उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड | कानपुर |
| बायोटेक्नोलॉजी पार्क उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
| राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण | लखनऊ |
| व्यापार सुविधा केंद्र एवं क्राफ्ट म्यूजियम | वाराणसी |
| भारतीय हथकरघा तकनीकी संस्थान | चौकाघाट, वाराणसी |
| उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद् | लखनऊ |
| भारतीय कालीन औद्योगिक संस्थान | भदोही |
| भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान | वाराणसी |
| भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान | झांसी |
| इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी | कानपुर |
| भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान | इज्जत नगर, बरेली |
| भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान | कानपुर |
| सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर | लखनऊ |
| नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट | कानपुर |
| उत्तर प्रदेश औद्योगिक सहकारी संघ | कानपुर |
| उद्यमिता विकास संस्थान | लखनऊ |
| सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र | कन्नौज |
| उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान | कानपुर |
| उत्तर प्रदेश निर्यात निगम लिमिटेड | लखनऊ |
| उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड | कानपुर |
| राज्य चर्म विकास एवं विपणन निगम लिमिटेड | आगरा |
| राजकीय चीनी मिट्टी पात्र विकास केंद्र | चुनार या खुर्जा |
| उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण | कानपुर |
| उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम लिमिटेड | लखनऊ |
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी | रायबरेली |
| उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान | लखनऊ |
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.