उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है उद्योग नगरी, जानें
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में प्रमुख राज्यों में से एक है, जो कि अपनी सरस संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही यहां सबसे अधिक जिले भी मौजूद हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला उद्योग नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति, समृद्ध इतिहास, अनूठी परंपराओं और शिल्प कलाओं से समृद्ध राज्य है। इसके साथ-साथ यहां कई धार्मिक नगरियों का भी घर है। ऐसे में यहां हर साल देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में उत्तर प्रदेश दुनिया में जनसंख्या के मामले में पांचवें स्थान पर आता है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के साथ-साथ जिलों की संख्या में भी देश में सर्वोच्च स्थान पर है।
आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला उद्योग नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हमें यह जानना भी जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके अलावा यहां पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 59163 ग्राम पंचायत, 350 तहसील, 437 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद्, 821 क्षेत्र पंचायत, 8135 न्याय पंचायत और 822 सामुदायिक विकास खंड हैं।
क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, तो सबसे छोटा जिला हापुड़ है। वहीं, सबसे पूर्वी जिला बलिया, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है। सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, तो सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
किस जिले को कहा जाता है उद्योग नगरी
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले को हम उद्योग नगरी के रूप में भी जानते हैं।

क्यों कहा जाता है उद्योग नगरी
अब आप सोच रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले को ही उद्योग नगरी के रूप में क्यों जाना जाता है। क्योंकि, उत्तर प्रदेश में कोई ऐसे जिले हैं, जहां पर बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हैं, तो जैसे कि हम जानते हैं कि गाजियाबाद जिला दिल्ली से सटा हुआ जिला है, जिसे उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
इस जिले में कई छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं, जो कि मशीनों के पुर्जे तैयार करती हैं। यहां तैयार किए गए उत्पादों को देश-विदेश तक निर्यात किया जाता है। ऐसे में प्रदेश को इस जिले को हम इंजीनियरिंग सिटी के रूप में भी जानते हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के इस जिले को उद्योग नगरी के रूप में जाना जाता है।
जिले का एक परिचय
गाजियाबाद जिला दिल्ली के पूर्वी और मेरठ के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है। भारत के आजाद होने से पहले गाजियाबाद मेरठ जिले का भाग हुआ करता था। हालांकि, राजनैतिक कारणों की वजह से इसे अलग जिले के रूप में बनाया गया। इस जिले के नाम की बात करें, तो इस जिले का नाम इसके संस्थापक गजिउद्दीन के नाम पर पड़ा है, जिसने इसका नाम गजिउद्दीन नगर रखा था।
हालांकि, यह नाम बड़ा होने की वजह से बाद में इसका नाम छोटा किया गया और यह गाजियाबाद हो गया। आपको यह भी बता दें कि 2020 के इज ऑफ लिविंग इंडेक्स के मुताबिक, गाजियाबाद भारत में रहने योग्य शहरों की सूची में 30वें स्थान पर रहा था।
पढ़ेंः दुनिया में किस देश के बराबर है उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.