उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले रोहिलखंड में हैं शामिल, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। भारत के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। आपने प्रदेश के पूर्वांचल, बुंदेलखंड और रोहिलखंड के बारे में सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला रोहिलखंड में आता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में जब भी विविध सामाजिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास, सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश अलग-अलग क्षेत्रों में बटा हुआ है, जिसमें पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और रोहिलखंड तक शामिल हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले रोहिलखंड में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले पूर्वांचल में हैं शामिल, जानें
उत्तर प्रदेश के कुल जिले
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की आबादी 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की 16.5 फीसदी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
इसके कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यह चार संभाग में बटा हुआ है, जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड है। प्रदेश में कुल 17 नगर निगम और 350 तहसील(2018) हैं।
क्या होता है रोहिलखंड
सबसे पहले हम यहां यह जान लेते हैं कि रोहिलखंड क्या होता है। आपको बता दें कि रोहिलखंड को हम रूहेलखंड के नाम से भी जानते हैं, जो कि उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिम में एक क्षेत्र है। इसके पश्चिमी में उत्तराखंड, उत्तर में नेपाल, दक्षिण-पश्चिम में गंगा और पूर्व में अवध है। अब यदि बात करें इसके नाम की, तो इसे यह नाम यहां की जनजाति रोहिल्ला से मिला है। वहीं, महाकाव्य यानि कि महाभारत में इसे मध्य क्षेत्र नाम दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले रोहिलखंड में हैं शामिल
उत्तर प्रदेश के कुल 7 जिले रोहिलखंड में शामिल हैं, जो कि निम्नलिखित हैंः
-बिजनौर
-मुरादाबाद
-बदायूं
-बरेली
-पीलीभीत
-शाहजहांपुर
-रामपुर
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बुंदेलखंड में हैं शामिल, जानें
पढ़ेंः कर्क रेखा से दो बार गुजरने वाली भारत की एकमात्र नदी कौन-सी है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.