This is an archived article last updated on Jun 13, 2024. The information may be outdated.

Modi Cabinet Ministers List 2024: मोदी 3.0 में किस सांसद को मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Jun 13, 2024, 17:14 IST

Modi Cabinet Ministers List 2024: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। क्योंकि, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद वह दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ अन्य 71 मंत्रियों को मंत्रीमंडल में विस्तार मिला है। इन मंत्रियों में भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि किस पार्टी व किस मंत्री को कौन-सा मंत्रालय मिला है। साथ ही किस राज्य से कितने मंत्री बने हैं, यह भी जानेंगे।

मोदी कैबिनेट 3.0
मोदी कैबिनेट 3.0

Modi Cabinet Ministers List 2024: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। क्योंकि, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद वह दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ अन्य 71 मंत्रियों को मंत्रीमंडल में विस्तार मिला है। इस बार भी भाजपा ने प्रमुख मंत्रालयों को अपने पास रखा है।  

कुछ पुराने चेहरों को कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है, जबकि कुछ चेहरों को स्वतंत्र प्रभार का पद मिला है। इन मंत्रियों में भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि किस पार्टी व किस सांसद को कौन-सा मंत्रालय मिला है।  साथ ही यह भी जानेंगे कि किस राज्य से कितने मंत्री बने हैं। 

इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम हैरान करने वाले हैं। क्योंकि, सियासी पिच पर कई बड़े-बड़े सूरमा ढेर हुए गए हैं, जबकि कुछ नए चेहरों ने पहली पारी में ही प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा है। भाजपा के खाते में इस बार 240 सीटें आई हैं, जबकि उसके सामने बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खेमे में 99 सीटों का जनाधार है।

वहीं, तेलुगू देशम पार्टी ने 16 और जनता दल(यूनाइटेड) ने 12 सीटें जीते हैं। उधर, राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा का गहरा झटका लगा है। प्रदेश में यह पहली बार है, जब समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर अपना खाता खोला है। ऐसे में भाजपा को सिर्फ 33 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बीते चुनाव की तरह इस बार भी प्रदेश में बसपा का खाता नहीं खुल सका है।  

भारत में मंत्रिपरिषद् की त्रिस्तरीय प्रणाली है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) जैसी तीन श्रेणियों में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाती है। इसमें कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं, जबकि राज्य मंत्री सीधे कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं।  

20 साल में पहली बार 24 घंटे में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा

आपको बता दें कि बीते 20 वर्षों में यह पहली बार हुआ है, जब मंत्रालयों का बंटवारा करने में 24 घंटे का वक्त लग गया है।  इस तरह की स्थिति कम ही देखने को मिली है।

पीएम मोदी के पास कौन-से मंत्रालय

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, नीतिगत मुद्दे व अन्य विभाग, जो किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए है, वें अपने पास रखे हैं। 

भाजपा के पास रहेंगे CCS मंत्रालय

भाजपा ने अपने पास केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति या सीएसएस को अपने पास रखा है। इसमें रक्षा, गृह, विदेश और वित्त मंत्रालय जैसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालय होते हैं। ऐसे में इस बार कुछ प्रमुख मंत्रालयों को पुराने हाथों में सौंपा गया है। इस कड़ी में सीसीएस मंत्रालयों में शामिल गृह मंत्रालय अमित शाह, रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह, वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण और विदेशी मंत्रालय एस. जयशंकर को सौंपा गया है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा सचिव और कैबिनेट सचिव भी सीसीएस की बैठकों में शामिल होते हैं। ऐसे में यह समिति भारत की महत्त्वपूर्ण समिति होती है। 

क्या होता है CCS का काम

अब आपके मन में इसकी महत्ता को लेकर और भी सवाल आ रहे होंगे, तो हम आपको बता दें कि रक्षा संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए सीसीएस की भूमिका होती है। यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों से भी निपटती है। वहीं, देश की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र का मूल्यांकन, परमाणु ऊर्जा से संबंंधित मामलों पर चर्चा और रक्षा उत्पादन और रक्षा अनुसंधान व विकास विभाग में 100 करोड़ से अधिक के पूंजीगत व्यय से जुड़े मामले में यह अपने स्तर पर विचार करती है। ऐसे में इस समिति को कैबिनेट की महत्त्वपूर्ण समिति भी कहा जाता है।

किस राज्य से कितने मंत्री(State-Wise Ministers List)

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश मंत्री
जम्मू कश्मीर 1
पंजाब 2
हरियाणा 3
हिमाचल प्रदेश 1
दिल्ली 1
उत्तराखंड 1
असम  2
अरूणाचल प्रदेश 1
राजस्थान 5
उत्तर प्रदेश 10
बिहार 8
मध्य प्रदेश 5
छत्तीसगढ़ 1
ओडिसा 2
पश्चिम बंगाल 2
झारखंड 2
तेलंगाना 2
आंध्र प्रदेश 3
तमिलनाडू 3
केरल 2
कर्नाटक 4
गोवा 1
गुजरात 4

सहयोगी दल के इन नए चेहरों को मिला मंत्री पद

-जीतन राम मांझी-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

-एच डी कुमारस्वामी-भारी उद्योग एवं स्टील मंत्री

-किंजरापु राममोहन नायडू-नागरिक उड्ड्यन मंत्री

-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह-पंचायती राज व मत्सय पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

-रामनाथ ठाकुर-कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

-चिराग पासवान-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

-जयंत चौधरी-कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा राज्य मंत्री

-डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी-ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री


किस सांसद के पास कौन-सा मंत्रालय(Party-Wise Ministers List)

क्रम संख्या

मंत्री का नाम (कैबिनेट-स्तर)

पार्टी

मंत्रालय

1

राजनाथ सिंह

भाजपा

 रक्षा मंत्रालय

2

अमित शाह

भाजपा

 गृह मंत्रालय

3

नितिन गडकरी

भाजपा

 सड़क परिवहन मंत्रालय

4

जेपी नड्डा

भाजपा

 स्वास्थ्य मंत्रालय व केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय

5

शिवराज सिंह चौहान

भाजपा

 कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय 

6

निर्मला सीतारमण

भाजपा

 वित्त मंत्रालय

7

सुब्रह्मण्यम जयशंकर 

भाजपा

विदेश मंत्रालय 

8

मनोहर लाल खट्टर

भाजपा

 ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय 

9

एच.डी. कुमारस्वामी

जेडीएस

 भारी उद्योग व स्टील मंत्रालय

10

पीयूष गोयल

भाजपा

 वाणिज्य मंत्रालय

11

धर्मेंद्र प्रधान

भाजपा

 शिक्षा मंत्रालय  व मानव संसाधन

12

जीतन राम मांझी

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा

 एमएसएमई मंत्रालय

13

राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)

जेडीयू

 पंचायती राज और मत्सय एवं पशुपालन मंत्रालय

14

सर्बानंद सोनोवाल

भाजपा

 जहाजरानी मंत्रालय

15

डॉ. वीरेंद्र कुमार

भाजपा

 सामाजिक न्याया एवं आधिकारिता मंत्रालय

16

राम मोहन नायडू किंजरापु

टीडीपी

 नागरिक उड्डयन मंत्रालय

17

प्रह्लाद जोशी

भाजपा

 उपभोक्ता मामले मंत्रालय

18

जुएल ओरांव

भाजपा

 जनजातीय मामलों के मंत्रालय

19

गिरिराज सिंह

भाजपा

 टेक्सटाइल मंत्रालय 

20

अश्विनी वैष्णव

भाजपा

 रेल व सूचना मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय

21

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भाजपा

 दूर संचार मंत्रालय

22

भूपेन्द्र यादव

भाजपा

 पर्यावरण मंत्रालय

23

गजेन्द्र सिंह शेखावत

भाजपा

 संस्कृति पर्यटन मंत्रालय

24

अन्नपूर्णा देवी

भाजपा

 महिला विकास मंत्रालय

25

किरेन रिजिजू

भाजपा

 संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मंत्रालय

26

हरदीप सिंह पूरी

भाजपा

 पेट्रोलियम मंत्री

27

डॉ. मनसुख मंडाविया 

भाजपा

 श्रम व खेल मंत्रालय

28

जी. किशन रेड्डी

भाजपा

 कोयला मंत्रालय

29

चिराग पासवान

लोकजनशक्ति पार्टी

 खाद्य प्रसंस्करण

30

सी.आर. पाटिल

भाजपा

 जल शक्ति मंत्रालय

राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार

 

31

राव इंद्रजीत सिंह

भाजपा

 सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय, योजना, संस्कृति मंत्रालय

32

डॉ. जितेन्द्र सिंह 

भाजपा

 विज्ञान और प्रोद्योगिकी , पृथ्वी विज्ञान, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय

33

अर्जुन राम मेघवाल

भाजपा

 कानून और न्याय मंत्रालय

34

प्रतापराव जाधव

शिव सेना

 आयुष मंत्रालय

35

जयंत चौधरी

आरएलडी

 शिक्षा मंत्रालय

राज्य मंत्री

36

जितिन प्रसाद

भाजपा

वाणिज्य व उद्योग-इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी

37

श्रीपद यशो नाइक

भाजपा

 ऊर्जा राज्य मंत्रालय

38

पंकज चौधरी

भाजपा

 वित्त राज्य मंत्रालय

39

कृष्णपाल गुर्जर 

भाजपा

 सहकारिता मंत्रालय

40

रामदास अठावले

भाजपा 

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

41

रामनाथ ठाकुर

जेडीयू

 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

42

नित्यानंद राय

भाजपा

 गृह मंत्रालय

43

अनुप्रिया पटेल

अपना दल

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व रसायन एवं उर्वरक

44

वी सोमन्ना

भाजपा

 जल शक्ति और रेल मंत्रालय

45

चंद्रशेखर पेम्मासानी

टीडीपी

 ग्रामीण विकास व संचार मंत्रालय

46

प्रो. एसपी सिंह बघेल 

भाजपा

 पंचायती राज, मत्सय पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

47

शोभा करंदलाजे

भाजपा

 एमएसएमई

48

कीर्तिवर्धन सिंह

भाजपा

 पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और विदेश मंत्रालय

49

बनवारी लाल वर्मा

भाजप

 उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय व सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय

50

शांतनु ठाकुर

भाजपा

 बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय

51

सुरेश गोपी

भाजपा

 पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व पर्यटन मंत्रालय

52

एल मुरुगन

भाजपा

 ससंदीय कार्य व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

53

अजय टम्टा

भाजपा

 सड़क परिवहन राज्य मंत्रालय

54

बंडी संजय कुमार

भाजपा

 गृह मंत्रालय

55

कमलेश पासवान

भाजपा

 ग्रामीण विकास मंत्रालय

56

भागीरथ चौधरी

भाजपा

 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

57

सतीश चन्द्र दुबे

भाजपा

 कोयला एवं खान मंत्रालय

58

संजय सेठ

भाजपा

 रक्षा मंत्रालय

59

रवनीत सिंह बिट्टू

भाजपा

 रेलवे व खाद्य प्रसंस्करण

60

दुर्गादास उइके

भाजपा

 जनजातीय कार्य मंत्रालय

61

रक्षा खडसे

भाजपा

 युवा मामले और खेल मंत्रालय

62

सुकांता मजूमदार

भाजपा

 शिक्षा एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय

63

सावित्री ठाकुर

भाजपा

  महिला एवं बाल विकास

64

तोखन साहू

भाजपा

 आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय

65

राजभूषण चौधरी

विकासशील इंसान पार्टी

 जल शक्ति मंत्रालय

66

भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा

भाजपा

 भारी उद्योग व स्टील मंत्रालय

67

हर्ष मल्होत्रा

भाजपा

 सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्रालय

68

नीमूबेन बामनिया

भाजपा

 उपभोक्ता मंत्रालय

69

मुरलीधर मोहोल

भाजपा

 नागरिक उड्डयन मंत्रालय

70

जॉर्ज कुरियन

भाजपा

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय एवं मत्सय पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय 

71

पबित्रा मार्गेरिटा

भाजपा

विदेश मामले और टेक्सटाइल मंत्रालय 

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 13, 2024, 17:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News