This is an archived article last updated on May 19, 2023. The information may be outdated.

दुनिया की सबसे महंगी Ice-Cream का कितना है दाम, जानें

Last Updated: May 19, 2023, 16:58 IST

हाल ही में एक जापानी कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बनाकर विश्व रिकॉर्ड के लिए क्लेम किया है। इसके लिए कंपनी की ओर से महंगे ingredients का इस्तेमाल किया गया है। कौन-सी है यह आइसक्रीम और और कितना है दाम, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।   

दुनिया की सबसे महंगी Ice-Cream
दुनिया की सबसे महंगी Ice-Cream

गर्मी के मौसम में उमस से खुद को राहत देने के लिए हम विभिन्न प्रकार की ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। इसी में शामिल है रंग-बिरंगे फ्लेवर में आने वाली आइसक्रीम, जो कि विभिन्न प्रकार के फ्लेवर में उपलब्ध हैं। इसमें भी आपको सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी आइसक्रीम खाने के लिए मिल जाएंगी। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में पता है। इसे लेकर जापान की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बनाने का दावा किया है। यहां तक कि इस आइसक्रीम को Guinness World Record में शामिल कर लिया गया है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम को लेकर कुछ तथ्यों को जानेंगे। 

 

किस कंपनी ने बनाई है आइसक्रीम

Guinness World Record के मुताबिक, सबसे महंगी आइसक्रीम बनाने का दावा करने के लिए जापान की एक कंपनी Cellato ने महंगे ingredients का इस्तेमाल कर आइस्क्रीम को तैयार किया है। 

 

कितना है आइसक्रीम का दाम

आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बताया कि आइसक्रीम को बनाने के लिए विशेष रूप से White Truffle का इस्तेमाल किया गया है। यह इटली में पाया जाता है, जिसका जापान में 2 मिलियन येन(जापान की मुद्रा) दाम है। इसके अलावा आइसक्रीम को बनाने में Parmigiano Reggiano और sake lees का इस्तेमाल किया गया है। इस आइसक्रीम का जापान में 873,400 जापानी येन है, यानि भारत में इसकी कीमत 5.2 लाख रुपये है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

किस शेफ ने बनाई आइसक्रीम

इस आइसक्रीम को बनाने में कंपनी ने ओसाका के प्रसिद्ध रेस्तरां रिवि के प्रमुख शेफ Tadayoshi Yamada की मदद ली, जिन्होंने यूरोपियन और जापानी सामाग्री को मिलाकर विश्व की सबसे महंगी आइसक्रीम को तैयार किया है। 

 

कितने सालों में तैयार हुई आइसक्रीम

कंपनी की ओर से गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बताया गया कि इस आइसक्रीम को बनाने में 1.5 सालों का समय लगा है। इस दौरान आइसक्रीम को कई बार बनाया गया, क्योंकि इतनी महंगी आइसक्रीम को बनाने में  कंपनी इसके स्वाद से कोई समझौता नहीं करना चाहती थी। साथ ही किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए कंपनी की ओर से इसे इतने समय में तैयार किया गया है। अंत में सभी चीजों का एक सीमित मात्रा में स्वाद आने पर इस आइसक्रीम को अंतिम रूप दिया गया। 

 

ये भी हैं दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम

सबसे महंगी आइसक्रीम के रूप में स्ट्रॉबेरी अरनॉड की गिनती भी होती है। इसे बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी, क्रीम, वाइन, मसाले, पुदीना और वेनिला का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ब्लैक डायमंड आइसक्रीम भी सबसे महंगी आइसक्रीम मानी जाती है। इस आइसक्रीम को बनाने में ईरानी केसर का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि दुनिया में आइसक्रीम का सबसे लोकप्रिय फ्लेवर वेनिला है। वहीं, चॉकलेट क्रीम उत्पादन की शुरुआत अमेरिका में 1851 में हुई थी। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 19, 2023, 16:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News