This is an archived article last updated on Mar 30, 2024. The information may be outdated.

राजस्थान दिवस 2024ः 75 वर्ष का हुआ राजस्थान, इस तरह बना देश का सबसे बड़ा राज्य

Last Updated: Mar 30, 2024, 09:55 IST

राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है, जो कि क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है। इसके साथ ही जनसंख्या के मामले में यह 8वें स्थान पर आता है। सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास वाला राजस्थान शुरू से ही देशी-विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि राजस्थान किस प्रकार देश का सबसे बड़ा राज्य बना। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

राजस्थान दिवस 2024
राजस्थान दिवस 2024

राजस्थान 30 मार्च, 2024 को 75 वर्ष का हो गया है। साल 1949 में राजस्थान राज्य का गठन हुआ था, जो कि कुल 22 रियासतों को मिलाकर बना था। हालांकि, राजस्थान की 22 रियासतों का भारत में विलय करना आसान नहीं था। क्योंकि, यहं की धरती शुरू से ही राजा-महाराजाओं की रही है। ऐसे में यहां राजा-महाराओं की अपनी सत्ता थी। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि राजस्थान किस प्रकार भारत का सबसे बड़ा राज्य बन गया।  

राजस्थान में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि राजस्थान में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए हैं। इससे पहले राजस्थान में कुल 33 जिले हुआ करते थे। हालांकि, बाद में यहां 17 जिलों को और जोड़ा गया। 

पहले इस नाम से जाना जाता था राजस्थान

आपको बता दें कि राजस्थान पहले अपने इस नाम से नहीं जाना जाता था, बल्कि यह राजपूताना नाम से जाना जाता था। 

एक रियासत पर ब्रिटिश का कब्जा

राजस्थान में कुल 22 रियासतें थी, जिन पर राजा-महाराजाओं का अधिकार था। हालांकि, इसमें से एक रियासत ऐसी थी, जिस पर ब्रिटिश सरकार का अधिकार था। ये रियासत अजमेर-मेरवाड़ प्रांत थी। 

स्वतंत्र राज्य की थी मांग

भारत की आजादी के बाद जब देश के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही थी, तब कई रियासतों के राजाओं की मांग की थी कि उन्हें उनके प्रांत का शासन चलाने का अधिकार दिया जाए, क्योंकि उन्हें अपने प्रांत को चलाने का लंबा अनुभव है। 

8 साल 7 महीने में हुआ एकीकरण

सरकार की ओर से राजस्थान की सभी रियासतों का एकीकरण करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह प्रक्रिया 18 मार्च 1948 से शुरू हुई और एक नवंबर 1956 में एकीकरण प्रक्रिया पूरी हुई। ऐसे में 8 साल 7 महीने और 14 दिनों में कुल सात चरणों में एकीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। 

कितना है राजस्थान का क्षेत्रफल

राजस्थान की 22 रियासतों का भारत में विलय करने के बाद इसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी राजधानी जयपुर है। राजस्थान पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के साथ-साथ पाकिस्तान से भी अपनी सीमा साझा करता है। राजस्थान का राजकीय पशु चिंकारा, राजकीय पक्षी गोडावण और राजकीय वृक्ष खेजड़ी है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 30, 2024, 09:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News