राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, जिसे राजाओं की धरती भी कहा जाता है। सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास से भरपूर भारत का यह राज्य अलग-अलग जिलों और उन जिलों के नगरों के लिए जाना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेष पहचान है। भारत के पश्चिम में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इस सूची में राजस्थान का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। सांस्कृतिक विरासत वाला यह राज्य समृद्ध इतिहास और इतिहास के साक्षी यहां के किलों और महलों का राज्य भी कहा जाता है, जो कि वीरों की धरती रही है।
राजा-महाराजाओं का यह राज्य शुरू से ही अपने खान-पान और संस्कृति के लिए देश-विदेश में विख्यात है। यही वजह है कि यहां के किलों को करीब से देखने और राजस्थान व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में यहां सैलानी पहुंचते हैं। इस कड़ी में आपने राजस्थान के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से जुड़े 10 रोचक तथ्य, पढ़ें
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि राजस्थान में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में कुल 55 जिले और 10 संभाग हैं। इनमें से 20 जिलों की स्थापना साल 2023 में ही की गई है। ऐसे में यहां जिलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले यहां कुल जिलों की संख्या 33 हुआ करती थी। बाद में बढ़कर 53 हुई और अब यह 55 हो गई है।

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है
अब सवाल है कि राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। आपको बता दें कि कुल 55 जिलों में से जैसलमेर क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो इसका कुल क्षेत्रफल 38,401 वर्ग किलोमीटर है।
जैसलमेर का परिचय
जैसलमेर की स्थापना राजपूत भाटी के वंशज रावल जैसल द्वारा की गई थी। यहां रावल जैसल के वंशजों ने 700 से अधिक वर्षों तक राज किया है। खास बात यह रही कि यह साम्राज्य मुगलों के 300 वर्षों के शासन में भी अपना अस्तित्व बनाए रखने में सफल रहा।
यहां अनेक हवेलियों और जैन मंदिरों के समूह हैं, जिनका निर्माण 12वीं से 15वीं शताब्दी के बीच किया गया था। इस शहर को हम गोल्डन सिटी के रूप में भी जानते हैं, क्योंकि, जब यहां मौजूद थार के रेगिस्तान में सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो यहां चारों ओर सुनहरा उजाला होता है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है शिराज-ए-हिंद, जानें
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.