This is an archived article last updated on Dec 11, 2023. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Dec 11, 2023, 15:57 IST

भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जात है। इसके पीछे भौगलिकी स्थिति और वातावरण प्रमुख रूप से जिम्मेदार होते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक गेहूं का उत्पादन उत्तर भारत में होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य
सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य

भारत को कृषि प्रधान राज्य भी कहा जाता है, जहां अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी हुई है। साल 2022-23 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल खाद्यान रिकॉर्ड 3225.54 लाख टन अनुमानित है। भारत कई फसलों का प्रमुख उत्पादक देश रहा है। यही वजह है कि गेहूं से लेकर चावल में भारत का नाम शीर्ष देशों की सूची में आता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जाता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जाता है, जो कि स्थानीय पृष्ठभूमि और वातावरण पर निर्भर होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य प्रमुख कॉफी उत्पादक राज्य है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें



कॉफी उत्पादन में दुनिया में भारत का स्थान

दुनिया में सबसे बड़े कॉफी उत्पादक देश की बात करें, तो वह ब्राजील है। इसके बाद वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और  होंडूरास है। वहीं, छठे स्थान पर भारत का स्थान आता है।  

 

भारत में कहां होता है कॉफी उत्पादन

भारत में कॉफी उत्पादन की बात करें, तो यह देश के पूर्वी और पश्चीमी घाट पर होता है। भारत में जितना कॉफी का उत्पादन होता है, उसमें से 65 से 70 फीसदी कॉफी का निर्यात कर दिया जाता है। शेष कॉफी का इस्तेमाल भारत में ही किया जाता है। 

 

भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य

भारत के सबसे बड़े कॉफी उत्पादक राज्य की बात करें, तो सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य कर्नाटक है। अकेले कर्नाटक में ही भारत की कुल 70 फीसदी कॉफी का उत्पादन किया जाता है। 

 

भारत के किन राज्यों में होता है कॉफी का उत्पादन

अब सवाल है कि भारत के किन-किन राज्यों में कॉफी का उत्पादन किया जाता है, तो जैसे कि हम जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक कॉफी का उत्पादन पूर्वी और पश्चिमी घाटों पर किया जाता है। यदि राज्यों की बात करें, तो कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, ओडिसा, मणिपुर, मिजोरम और पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं। 

 

भारत में कॉफी की कौन-सी किस्में हैं

भारत में प्रमुख रूप से अरेबिका और रोबस्टा कॉफी की किस्में हैं। अरेबिका कॉफी अधिक ऊंचाई पर उगाई जाती है। इसकी अच्छी महक होने के कारण इसे अधिक पसंद किया जाता है। वहीं, रोबस्टा कॉफी का उपयोग विभिन्न मिश्रण में किया जाता है।  

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर कौन-सी है, जानें

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 11, 2023, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News