This is an archived article last updated on Dec 10, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर कौन-सी है, जानें

Last Updated: Dec 10, 2023, 12:47 IST

उत्तर प्रदेश भारत में प्रमुख राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12,341 दर्ज की गई थी। इसके अलावा भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने उत्तर प्रदेश के विभिन्न नदियों और नहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर कौन-सी है। यदी नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

यूपी की सबसे लंबी नहर
यूपी की सबसे लंबी नहर

उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। वहीं, भारत का यह राज्य कृषि प्रधान राज्य भी है, जो कि देश में सबसे अधिक गेहूं और गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है।

इन सबके अलावा उत्तर प्रदेश कई प्रमुख नदियों का भी घर है। इसके अलावा यहां से कई प्रमुख नदियां भी प्रवाहित होती हैं। इन नदियों के साथ-साथ प्रदेश में नहरों का भी विशेष महत्व है, जो कि कृषि में प्रयोग की जाती है। अपने प्रदेश की विभिन्न नहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें

 

उत्तर प्रदेश में सिंचाई के साधन 

उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। यहां यमुना और गंगा का दोआब क्षेत्र होने की वजह से अधिक उपजाऊ जमीन और जलवायु अनुकूल होने की वजह से कृषि के लिए एक आदर्श वातावरण बनता है, जिससे गेहूं और गन्ना समेत विभिन्न कृषि फसलों की बेहतर उपज होती है। प्रदेश में कृषि के लिए प्रमुख रूप से नलकूप, कुएं, नहर और तालाब का इस्तेमाल किया जाता है। 

 

उत्तर प्रदेश में नहर प्रणाली

उत्तर प्रदेश की नहर प्रणाली की बात करें, तो यहां प्रमुख रूप से ऊपरी गंगा नहर प्रणाली, निचली गंगा नहर प्रणाली और शारदा नहर प्रणाली है। नहरों का इस्तेमाल प्रमुख रूप से सिंचाई के लिए किया जाता है, जिससे प्रदेश में करीब 25 फीसदी सिंचित एरिया को कवर किया जाता है। वहीं, नहरों के लिए नदियों से पानी को मोड़ा जाता है, जो कि नहरों में भेजकर इकट्ठा किया जाता है। इसका बाद में कृषि के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में नहरों का कृषि के लिए महत्वपूर्ण स्थान है।


उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर

उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर की बात करें, तो प्रदेश की सबसे लंबी नहर शारदा नहर है। इस नदी की कुल लंबाई 350 किलोमीटर है, जो कि उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा के नजदीक शारदा नदी से बनबसा नामक स्थान से निकाली गई है। 

 

कितने वर्षों में तैयार की गई थी नहर

उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर का निर्माण कार्य साल 1920 में शुरू किया गया था और इसे पूरा होने में 8 साल लगे, यानि कि साल 1928 में इस नहर का निर्माण कार्य पूरा हो सका। 



कितने जिलों से बहती है नहर

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर कितने जिलों से बहती है, तो आपको बता दें कि प्रदेश की नहर पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और जौनपुर आदि जिलों से बहती है।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है छोटी दिल्ली, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 10, 2023, 12:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News