उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है छोटी दिल्ली, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12,341 दर्ज की गई थी। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम छोटी दिल्ली के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में से एक है, जो कि एक कृषि प्रधान राज्य है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240 928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, देश का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12,341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ पहुंच गया है। इन सभी तथ्यों के साथ यह राज्य देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला छोटी दिल्ली के नाम से जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश के हर जिले की है अपनी पहचान
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडल में आते हैं। वहीं, प्रदेश के हर जिले की अपनी खास पहचान है। यही वजह है कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले को विशेष पहचान मिली है।
इसके अलावा स्थानीय वजह से भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों को अलग-अलग नाम भी दिया गया है। इससे एक तरफ जहां देशी-विदेशी सैलानी आकर्षित होने से पर्यटन बढ़ता है, वहीं दूसरी तरफ पर्यटन बढ़ने से लोगों को रोजगार भी मिलता है।

उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है छोटी दिल्ली
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला छोटी दिल्ली के रूप में जाना जाता है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला छोटी दिल्ली के रूप में जाना जाता है। इसके साथ ही इसे हम उद्योग नगरी के नाम से भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है छोटी दिल्ली
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले को ही छोटी दिल्ली के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का यह जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है। इसके साथ ही यह दिल्ली से सटा हुआ जिला भी है।
उत्तर प्रदेश के इस जिले की गिनती प्रदेश के विकसित जिलों में की जाती है। ऐसे में इस जिले में दिल्ली की तर्ज पर कई मूलभूत सुविधाएं और छोटे से लेकर बड़े बाजार तक उपलब्ध हैं। वहीं, उद्योग की दृष्टि से भी प्रदेश का यह जिला महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में इसे छोटी दिल्ली भी कहा जाता है।
इंजीनियरिंग सिटी के रूप में जाना जाता है जिला
उत्तर प्रदेश के इस जिले को हम इंजीनियरिंग सिटी के रूप में भी जानते हैं। क्योंकि, इस जिले में विभिन्न इंजीनियरिंग मशीनों के उत्पादों का निर्माण किया जाता है। वहीं, यहां कई छोटी-बड़ी मशीनों को भी तैयार किया जाता है। ऐसे में उद्योग की दृष्टि से प्रदेश का यह जिला महत्वपूर्ण स्थान भी रखता है। यही वजह है कि यहां तैयार होने वाले इंजीनियरिंग उत्पादों की वजह से इसे इंजीनियरिंग सिटी का भी दर्जा दिया गया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.