This is an archived article last updated on Dec 8, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा हाईवे कौन-सा है, जानें

Last Updated: Dec 8, 2023, 12:54 IST

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। भारत का यह प्रदेश सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। प्रदेश में आवागमन के लिए विभिन्न राज्य राजमार्गों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है। आपने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में पढ़ा और सुना और सफर भी किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इ बारे में जानेंगे।  

यूपी का सबसे लंबा हाईवे
यूपी का सबसे लंबा हाईवे

उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240, 928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। वहीं, यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी

वहीं, यहां की जनसंख्या पूरे भारत की 16.6 फीसदी दर्ज की गई थी। भारत का यहा राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके साथ ही प्रदेश में आवागमन के लिए प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण भी किया गया है। आपने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में पढ़ा और सुना और सफर भी किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा हाईवे कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

 

उत्तर प्रदेश में कितने किलोमीटर है राष्ट्रीय राजमार्ग 

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के आंकड़ों पर गौर करें, तो साल 2017 में यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 8364 किलोमीटर हुआ करती थी। वहीं, 2017 से 2023 के बीच प्रदेश में 3000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई बढ़ी है। ऐसे में साल 2023 में उत्तर प्रदेश में कुल 11590 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग है। 



उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 

उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के बात करें, तो यह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 है, जिसे हम पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के नाम से भी जाना करते थे। पहले यह नेशनल हाईवे दिल्ली से कोलकाता को जोड़ा करता था। 

 

कभी जीटी रोड का हुआ करता था भाग

उत्तर प्रदेश का यह नेशनल हाईवे कभी जीटी रोड यानी कि ग्रैंड ट्रंक रोड का हिस्सा हुआ कर रहा था। आपको बता दें कि भारत में ग्रैंड ट्रंक रोड के निर्माण के पीछे शेरशाह सूरी को श्रेय दिया जाता है, जो कि भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग और सबसे पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग है। 

 

कितना लंबा है उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग यानि कि नेशनल हाईवे-19 की लंबाई की बात करें, तो यह 655.2 किलोमीटर लंबा है। प्रदेश से गुजरने वाले बाकी नेशनल हाईवे इस आंकड़े से दूर हैं। 

 

किन जिलों से गुजरता है सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग

प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरता है। इस कड़ी में यह आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसवंत नगर, इटावा, मुरादगंज, सिकंदरा,  सचेंडी, कानपुर, मोहरागंज, औंग, फतेहपुर, हसवा, सतनारायण, खागा, कौशांबी, प्रयागराज, सैदाबाद, हथिया, गोपिया, मिर्जा मुराद, वाराणसी, चंदौली, सैयद राजा और बिहार की सीमा तक जाता है।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है काशी की बहन, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 8, 2023, 12:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News