This is an archived article last updated on Aug 4, 2025. The information may be outdated.

India Vs Eng: पूरी सीरिज में इन टॉप 5 बल्लेबाजों ने जड़े सबसे अधिक शतक, देखें लिस्ट

Last Updated: Aug 4, 2025, 18:03 IST

India Vs Eng: लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में भारत-इंग्लैंड टेस्ट के 5वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की है। पूरी 5 मैचों की यह सीरिज 2-2 मैच की बराबरी के साथ खत्म हुई है, जिसमें 1 मैच ड्रॉ हुआ था। इसके साथ ही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का समापन हो गया है। इस पूरी सीरिज में कई खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से शतक के रिकॉर्ड गढ़े हैं। कौन-से हैं ये पांच खिलाड़ी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी
सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

India Vs Eng: लंदन के ओवल ग्राउंड में भारत-इंग्लैंड के बीच हुआ 5वें टेस्ट मैच यादगार रहा। भारत की ओर से सिराज ने आखिरी विकेट लेकर भारत की झोली में जीत दी, तो दूसरी तरफ उन्होंने पूरी सीरिज में 23 विकेट लेने के साथ नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में कुल 5 मैचों की सीरिज हुई थी, जिसमें 2-2 की जीत के साथ यह सीरिज ड्रॉ हुई है।

क्योंकि, एक मैच ड्रॉ हो गया था। हालांकि, पूरी सीरिज में भारत की पारी को दुनिया को याद रखेगी। इसमें भारत के शुभमन गिल से लेकर सिराज की दमदार पारियों ने भारत की शानदार जीत का खाका खींचने में मदद की है। इस लेख में हम पूरी सीरिज में सबसे अधिक शतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट दे रहे हैं। 

शुभमन गिल

गिल ने पूरी सीरिज में पूरे 5 मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 10 इनिंग्स खेलते हुए कुल 754 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने सबसे अधिक यानि कि कुल चार शतक जड़े हैं। गिल का उच्चतम स्कोर 269 है। 

जो रूट

रूट ने भी पूरे 5 मैच की सीरिज खेली है। हालांकि, उन्होंने कुल 9 इनिंग्स खेली है। रूट ने कुल 537 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 537 रहा, जिसमें तीन शतक का रिकॉर्ड रूट के नाम है। 

केएल राहुल

राहुल ने भी पूरी सीरिज के कुल 5 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 10 इनिंग्स खेलते हुए 532 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 137 रहा, जिसमें 2 शतक के रिकॉर्ड हैं।

हैरी ब्रुक

भारत-इंग्लैंड सीरिज में हैरी ब्रुक ने भी टॉप शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में अपना नाम शामिल किया है। उन्होंने कुल 5 मैच खेले और 9 इनिंग्स खेलते हुए 481 रन बनाए। ब्रुक का उच्चतम स्कोर158 रहा, जिसमें दो शतक का रिकॉर्ड उनके नाम हैं। 

ऋषभ पंत

भारत की ओर से ऋषभ पंत की पारी को भी क्रिकेट प्रशंसक याद रखेंगे। मैच के दौरान चोटिल होने की वजह से उन्होंने 5 मैचों की सीरिज में से कुल 4 मैच खेले, जिसमें 7 इनिंग्स खेलते हुए उन्होंने कुल 479 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर134 रहा, जिसमें 2 शतक का रिकॉर्ड उनके नाम हैं। 

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

शुभमन गिल

5

754

4

जो रूट

5

537

3

केएल राहुल

5

532

2

हैरी ब्रुक

5

481

2

ऋषभ पंत

4

479

2

पढ़ेंःकब, कैसे और क्यों बसाया गया था दिल्ली का कनॉट प्लेस, यह है दिलचस्प इतिहास

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 4, 2025, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News