विदेश से MBBS करने वालों के लिए आ गया बड़ा अपडेट ! बदल सकता है यह नियम
यदि आप भी विदेश से MBBS करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट आ गया है। क्योंकि, अब रजिस्ट्रेशन के नियमों में बदलाव हो सकता है। क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
यदि आप भी विदेश से MBBS करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। क्योंकि, नेशनल मेडिकल कमीशन ने भारतीय छात्रों के लिए एक राहत भरा कदम उठाया है। कमीशन द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट लाइसेंशिएट रेगुलेशंस, 2021 के नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।
इसे लेकर 17 नवंबर, 2026 को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। कमीशन ने ने इस प्रस्ताव पर आम लोगों और संबंधित हितधारकों से 30 दिनों के अंदर सुझाव और आपत्तियां भी मांगी हैं।
अभी क्या होती है परेशानी
मौजूदा नियमों के मुताबिक, विदेश से MBBS करने वाले भारतीय छात्र को भारत में मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के लिए संबंधित देश में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने का ऐसा लाइसेंस होना जरूरी था, जो उस देश के लोकल नागरिकों को मिलने वाले लाइसेंस के जैसे हो। अब कई देशों में विदेशी छात्रों को स्थानीय नागरिकों जैसा स्थायी लाइसेंस मिलना मुश्किल होता है। इससे भारतीय छात्रों को बहुत परेशानी होती थी।
क्या बदलाव की है तैयारी
मेडिकल काउंसिल के प्रस्ताव के मुताबिक, फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट लाइसेंशिएट रेगुलेशंस, 2026 के ड्राफ्ट में कठिन शर्त को आसान बनाने की बात कही गई है। प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया है कि अब उस देश के नागरिकों के बराबर लाइसेंस होने की अनिवार्यता को खत्म किया जा रहा है।
अब इसकी जगह यह नियम जोड़ा जा रहा है कि छात्र ने जिस देश से डिग्री ली है, वहां की रेगुलेटरी बॉडी में छात्र का पंजीकरण होना ही पर्याप्त माना जाएगा। इस नए बदलाव से रूस और फिलीपींस समेत अन्य देशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को फायदा होगा।
स्टाइपेंड बढ़ाने से राहत
आयोग ने भारत में इंटर्नशिप करने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। कमीशन ने यह साफ किया है कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुए्टस को भी भारत के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों के बराबर ही स्टाइपेंड मिलना चाहिए।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.