यूपी के किस जिले में शेखा झील जिसे घोषित किया गया भारत का 99वां रामसर साइट?

Last Updated: Apr 24, 2026, 14:11 IST

भारत का 99वां रामसर साइट घोषित की गई शेखा झील उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित है। यह झील प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण आवास है और सेंट्रल एशियन फ्लाईवे का हिस्सा है। इस घोषणा के साथ यूपी में रामसर साइट्स की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

यूपी के किस जिले में शेखा झील जिसे घोषित किया गया भारत का 99वां रामसर साइट?
यूपी के किस जिले में शेखा झील जिसे घोषित किया गया भारत का 99वां रामसर साइट?

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेखा झील बर्ड सैंक्चुरी  (Shekha Jheel Bird Sanctuary) को रामसर साइट घोषित कर राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. इसके साथ ही राज्य में कुल रामसर साइट्स की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. यह यूपी के अलीगढ़ जिले में स्थित है. शेखा झील मध्य एशियाई फ्लाईवे (Central Asian Flyway) पर स्थित एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां सर्दियों में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई प्रकार की प्रवासी बतखें आती हैं। साथ ही यह देश का 99वां रामसर साइट भी बन गया है। 

केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेखा झील बर्ड सैंक्चुरी (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) को रामसर साइट घोषित करने की घोषणा की। इसके साथ ही भारत में कुल रामसर साइट्स की संख्या 99 हो गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

क्या है शेखा झील का महत्व

शेखा झील मध्य एशियाई फ्लाईवे (Central Asian Flyway) पर स्थित एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां सर्दियों में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई प्रकार की प्रवासी बतखें आती हैं। यह स्थान प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करता है।

पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

इस घोषणा से न केवल जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका, पर्यटन और जलवायु सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि भारत के वेटलैंड संरक्षण प्रयासों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाती है।

उत्तर प्रदेश बना वेटलैंड हब

अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश में 12 रामसर साइट्स हो चुकी हैं, जिससे यह देश के प्रमुख वेटलैंड राज्यों में शामिल हो गया है। यहां की झीलें, नदियां और आर्द्रभूमि हजारों प्रवासी व स्थानीय पक्षियों को सहारा देती हैं। 

उत्तर प्रदेश के 12 रामसर साइट्स (जिले सहित) 

क्रमांक

रामसर साइट

जिला / स्थान

1

अपर गंगा नदी (बृजघाट–नरोरा)

हापुड़, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा

2

हैदरपुर वेटलैंड

मुजफ्फरनगर, बिजनौर

3

बखीरा वन्यजीव अभयारण्य

संत कबीर नगर

4

सूर सरोवर (कीठम झील)

आगरा

5

समसपुर बर्ड सैंक्चुरी

रायबरेली

6

समान बर्ड सैंक्चुरी

मैनपुरी

7

सांडी बर्ड सैंक्चुरी

हरदोई

8

नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी

उन्नाव

9

पार्वती अर्गा बर्ड सैंक्चुरी

गोंडा

10

सरसई नावर झील

इटावा

11

पटना बर्ड सैंक्चुरी

एटा

12

शेखा झील बर्ड सैंक्चुरी

अलीगढ़

इस तरह शेखा झील के जुड़ने से भारत अपने 100वें रामसर साइट के करीब पहुंच गया है और उत्तर प्रदेश वेटलैंड संरक्षण में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

रामसर साइट क्या होती है?

रामसर साइट्स वे आर्द्रभूमि (Wetlands) होती हैं जिन्हें 1971 के रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया जाता है। इनका चयन जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन में योगदान जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है।

क्या होता है पहलगाम का अर्थ? जानें नाम की कहानी, इतिहास और सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 24, 2026, 14:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News