दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Feb 8, 2026, 17:08 IST

आपने दुनिया के अलग-अलग पक्षियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है। यह पक्षी इतना छोटा होता है कि कई बार लोग इसे बड़ा कीट मान लेते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

सबसे छोटा पक्षी
सबसे छोटा पक्षी

पक्षी हमारे जीवन और प्रकृति का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह एक तरफ जहां, कीड़े-मकौड़े खाकर किसानों के मित्र के रूप में काम करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पक्षी Pollination कर विभिन्न प्रकार की फसलों और फूलों की ग्रोथ में मदद करते हैं।

आपने दुनिया के अलग-अलग पक्षियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दुनिया के सबसे छोटे पक्षी के बारे में जानते हैं। यह पक्षी बहुत ही छोटा होता है। ऐसे में कई बार लोग इन्हें मधुमक्खी या फिर कोई अन्य छोटा कीट समझ लेते हैं। क्या आप इस पक्षी के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है?

दुनिया का सबसे छोटा पक्षी हमिंगबर्ड(Hummingbird) की प्रजाति यानि कि Bee Hummingbird है। यह पक्षी आकार में बहुत ही छोटा होता है, जिससे कई बार लोग इसे एक छोटा कीट समझ लेते हैं।

बी हमिंगबर्ड को लेकर कुछ तथ्य

आकारः बी हमिंगबर्ड की लंबाई करीब 6 सेंटीमीटर तक होती है।

वजनः दुनिया के इस सबसे छोटे पक्षी का वजन अधिकतम 2 ग्राम तक ही होता है। आप कह सकते हैं कि इसका वजन 1 रुपये के सिक्के से भी कम होता है।

कहां पाया जाता हैः बी हमिंगबर्ड मुख्य रूप से क्यूबा के द्वीपों और जंगली इलाकों में पाया जाता है।

पंखों की होती है तेज रफ्तारः बी हमिंगबर्ड के पंखों की रफ्तार बहुत ही अधिक होती है। यह एक सेकेंड में करीब 80 बार तक अपने पंखों को फड़फड़ा सकता है।

क्या हैं बी हमिंगबर्ड की विशेषताएं 

पीछे की ओर उड़ने में सक्षम

आपको बता दें कि यह दुनिया का एकमात्र पक्षी है, जो कि पीछे की ओर उड़ता है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि यह एक ही जगह पर रहकर फूलों का रस पी सकता है।

तेज धड़कन वाला पक्षी

 इस पक्षी की धड़कन बहुत ही तेज होती है। उड़ते समय पक्षी की दिल की धड़कन 1200 बार प्रति मिनट तक पहुंच जाती है।

अखरोट के छिलके के बराबर घोंसला

पक्षी का घोंसला अखरोट के आधे छिलके के बराबर होता है। वहीं, इसके अंडे कॉफी के दाने के बराबर होते हैं।

चमकदार होते हैं पंख

इस पक्षी के पंख बहुत ही चमकदार होते हैं, जो कि तेज रोशनी में बदलते हुए रंग की तरह दिखते हैं।

hmming-bird

Source: Image created with the help of Notebook LLM

10 से 15 मिनट में करता है भोजन

बी हमिंगबर्ड का अपने शरीर में ऊर्जा बचाए रखना मुश्किल होता है। ऐसे में यह हर 10 से 15 मिनट में एक बार भोजन करता रहता है। वहीं, बीच-बीच में यह छोटी और गहरी नींद में भी सोता है, जिससे इसका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। 

पढ़ेंःदुनिया में न उड़ने वाला पक्षी कौन-सा है, जानें नाम


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 8, 2026, 17:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News