भारत के किस राज्य में है देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानें
भारतीय तिरंगे की अपनी शान, मान और पहचान है। गर्व से लहराते तिरंगे का हर भारतीय के दिल में घर है। आपने देश के अलग-अलग राज्यों में तिरंगे को लहराते हुए देखा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश है, जहां की संस्कृति और अनूठी परंपराओं की गाथा देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मौजूद है। यही वजह है कि भारत की संस्कृति और समृद्ध इतिहास को करीब से देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
वहीं, जब बात होती है देश के सम्मान की, तो तिरंगा की शान को कौन भूल सकता है। हर भारतीय की भावना तिरंगे से जुड़ी हुई हैं, जो इसके साथ खुद को जुड़ा हुआ पाता है। देश के हर राज्य में आपको शान से लहराता हुआ तिरंगा देखने को मिल जाएगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः किसने बनाया था भारत का पहला नक्शा, जानें
किस अनुपात में होता है तिरंगा
भारतीय संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई,1947 को तिरंगे के प्रारूप को अपनाया गया था। तिरंगे के अनुपात की बात करें, तो ध्वज की लंबाई-चौड़ाई 3ः2 के अनुपात में है।
किस राज्य में है सबसे ऊंचा तिरंगा
अब सवाल है कि भारत के किस राज्य में सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है, तो आपको बता दें कि पंजाब राज्य में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है। पंजाब में यह अटारी सीमा पर स्थापित किया गया है।

कितना ऊंचा है भारतीय ध्वज
पंजाब में शान से फहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज की ऊचाई 418 फुट है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस ध्वज को फहराकर उद्घाटन किया गया था।
पाकिस्तान में दूर से दिखता है ध्वज
भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा होने की वजह से इस ध्वज का चित्र दूर से ही आंखों में समा जाता है। वहीं, पाकिस्तान में भी तिरंगा दूर से ही नजर आता है।
पाकिस्तानी ध्वज से इतना है ऊंचा
भारतीय तिरंगा पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से अधिक ऊंचाई पर लहरा रहा है। तिरंगे की ऊंचाई पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से 18 फुट अधिक रखी गई है। गौरतलब है कि हर साल अटारी सीमा पर कई भारतीय नागरिक सीमा पर होने वाले दोनों देश के कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.