उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े जिले, यहां देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके प्रत्येक जिले का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक महत्त्व है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश को हम भारत के सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी जानते हैं। यह राज्य कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का घर भी है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके प्रत्येक जिले का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक महत्त्व है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े जिले
-लखीमपुर खीरी
यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। यह जिला मुख्य रूप से कृषि और वन्य जीवन के लिए जाना जाता है।
-सोनभद्र
सोनभद्र जिला यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला है, जो कि 6788 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले को हम यूपी के ऊर्जा केंद्र के रूप में भी जानते हैं, जिसकी प्रमुख वजह यहां के खनिज संसाधन हैं।
हरदोई
यह यूपी का तीसरा सबसे बड़ा जिला है, जो कि 5986 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जिला सांस्कृतिक इतिहास के लिए जाना जाता है।
सीतापुर
सीतापुर यूपी का चौथा सबसे बड़ा जिला है, जो कि 5743 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जिला धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।
प्रयागराज
यह जिला कुल 5482 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि कुंभ मेले के लिए विश्वभर में जाना जाता है।
-गोरखपुर
गोरखपुर के कुल एरिया की बात करें, तो यह 5227 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां गोरखनाथ मंदिर आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
उन्नाव
उन्नाव के कुल एरिया की बात करें, तो यह 4561 वर्ग किलोमीटर में है। यह जिला औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
आजमगढ़
आजमगढ़ जिले की बात करें, तो यह कुल 4054 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जिला साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए देशभर में जाना जाता है।
महाराजगंज
इस जिले की कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 2948 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जिला नेपाल से सटा हुआ है, जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
बहराइच
बहराइच जिला कुल 4696 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि वन्य जीवन और ऐतिहासिक धरोहरों का घर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.