भारत को हम विविधताओं के देश के रूप में जानते हैं, जहां पुलों का निर्माण देश की प्राचीन सभ्यताओं, भौगोलिक विविधताओं और आधुनिक इंजीनियरिंग का मिश्रण है। ये पुल न केवल गहरी नदियों, घाटियों और समुद्रों पर आवाजाही को सुगम बना रहे हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी अहम भागीदार हैं।
क्योंकि, भारत में आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने के लिए इन पुलों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। दूसरी तरफ, इन पुलों की वास्तुकला और इंजीनियरिंग अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि है, जो भारत की समृद्ध परंपराओं और आधुनिकता के बीच के सेतु के रूप में भी काम करती है।
भारत का सबसे लंबा पुल
भारत के सबसे लंबे पुल की बात करें, तो यह मुंबई ट्रांस हार्बर पुल है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 21,800 मीटर लंबा है। यह मुंबई शहर को नवी मुंबई से जोड़ता है।
कच्ची दरगाह बीदुपुर गंगा पुल
कच्ची दरगाह पुल गंगा नदी पर है, जो कि बिहार के पटना को हाजीपुर के बीदुपर से जोड़ने का काम करता है। इस पुल की लंबाई की बात करें, तो यह 9760 मीटर लंबा है।
भूपेन हजारिका सेतु
यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बना हुआ है, जो कि असम राज्य को अरूणाचल प्रदेश को जोड़ने का काम करता है। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी द्वारा साल 2017 में किया गया था। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 9150 मीटर है।
दिबांग नदी पुल
दिबांग नदी पर बना यह पुल अरूणाचल प्रदेश में है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 6200 मीटर लंबा है।
महात्मा गांधी सेतु
महात्मा गांधी सेतु बिहार में स्थित है, जो कि गंगा नदी पर बना हुआ है। इस पुल की लंबाई कुल 5750 मीटर है।
बांद्रा वर्ली सी -लिंक
यह मुंबई में समुद्र पर बना पुल है, जो कि 5.6 किलोमीटर लंबा है।
गोदावरी पुल
गोदावरी पुल गोदावरी नदी पर बना हुआ है, जो कि कोलकाता और चेन्नई के बीच करीब 150 किलोमीटर की दूरी को घटाता है। इस पुल की लंबाई की बात करें, तो यह 5062 मीटर लंबा है।
बोगीबील पुल
बोगीबील पुल असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना हुआ है, जो कि 7 रिक्टर स्केल तक भूकंप के झटके झेल सकता है। यह पुल 4940 मीटर लंबा है।
विक्रमशीला पुल
यह पुल बिहार में गंगा नदी पर बना हुआ है, जो कि 4700 मीटर लंबा है और भागलपुर के नजदीक है। साथ ही, यह एनएच-31 और एनएच-33 को जोड़ने का काम करता है।
वेम्बेनाड पुल
यह पुल केरल में स्थित है, जो कि 4620 मीटर लंबा है। दरअसल, यह एक रेलवे पुल है, जो कि तीन टापूओं से गुजरता है। ऐसे में इस पुल पर सफर के दौरान आप मनमोहक और यादगार पलों का अहसास करेंगे।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation