Virat And Rohit: कैसा है रोहित-विराट का टी20I रिकॉर्ड, कुछ स्टैट्स आपको कर देंगे हैरान?
भारतीय क्रिकेट के दो महानायक, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) से संन्यास की घोषणा कर दी है. "हिटमैन" के नाम से मशहूर रोहित शर्मा किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड टाइटल के साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कहा. दोनों को इससे बेहतर कोई और प्लेटफ़ॉर्म नही मिल सकता था. आईये दोनों के करियर पर एक नजर डालते है.
भारतीय क्रिकेट के दो महानायक, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) से संन्यास की घोषणा कर दी है. रोहित और कोहली ने अपने टी20I के लिए सबसे शानदार प्लेटफ़ॉर्म चुना. बात दें कि T20I विश्व कप 2024 की जीत के साथ दोनों दिग्गजों ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कहा.
"हिटमैन" के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, पांच शतकों और एक टी20 वर्ल्ड टाइटल के साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कहा. वहीं विराट कोहली के लिए भी इससे बेहतर विदाई और क्या मिल सकती है. विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का "किंग" भी कहा जाता है. कोहली ने निरंतरता और बेहतरीन औसत के साथ कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे.
यह भी पढ़ें:
T20 World Cup 2024 Awards List: फाइनल सहित विश्व कप में किसने जीता कौन-सा अवार्ड? यहां है पूरी लिस्ट
T20 World Cup Winners List: भारत सहित किस देश ने कब जीता टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल, देखें पूरी लिस्ट
It's your Captain Rohit Sharma signing off from T20Is after the #T20WorldCup triumph! 🏆
— BCCI (@BCCI) June 29, 2024
He retires from the T20I cricket on a very special note! 🙌 🙌
Thank you, Captain! 🫡#TeamIndia | @ImRo45 pic.twitter.com/NF0tJB6kO1
रोहित- कोहली के कैसे है रिकॉर्ड:
दोनों खिलाड़ियों के टी20 रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में बहुत कुछ हासिल किया है. दोनों ने अपने-अपने तरीके से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. इन दोनों के टी20I से संन्यास लेने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस नए दौर में कैसे आगे बढ़ती है और कौन टी20I में भारत का नेतृव करेगा.
रोहित और विराट का T20I करियर
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद दोनों के रिकॉर्ड को जानने की उत्सुकता बढ़ गयी है. आइए दोनों खिलाड़ियों के T20I करियर के प्रमुख आंकड़ों पर नज़र डालते है.
T20I में किंग और हिटमैन के स्टैट्स कैसे:
रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने-अपने खेल के अंदाज के लिए जाने जाते है. ऐसा नहीं है यह उनके करियर का अंत है, अभी दोनों में बहुत क्रिकेट बाकी है. टी20 में उनकी तुलना करें तो दोनों में अलग अलग क्लास नजर आती कोई रन में आगे है तो कोई स्ट्राइक रेट में आगे है.
- रन: रनों की बात करें तो रोहित शर्मा ने विराट कोहली से अधिक रन बनाए हैं.
- औसत: विराट कोहली का औसत 48.7 और रोहित शर्मा का 31.34 है.
- स्ट्राइक रेट: रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट विराट कोहली से बेहतर है, रोहित का स्ट्राइक रेट 140.89 और विराट का 137.04 है.
- शतक: रोहित शर्मा ने पांच शतक लगाए हैं और विराट कोहली ने एक शतक लगाया है.
- अर्धशतक: विराट कोहली ने 38 तो वहीं रोहित शर्मा ने 32 अर्धशतक लगाए हैं.
💬💬 𝗧𝗵𝗶𝘀 𝘄𝗮𝘀 𝗺𝘆 𝗹𝗮𝘀𝘁 𝗧𝟮𝟬 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝘂𝗽: Virat Kohli
— BCCI (@BCCI) June 29, 2024
King Kohli bids adieu to the T20I format in style and mutual admiration for Captain Rohit Sharma 👏 🫡
Take A Bow on that glorious T20I career! 🙌#T20WorldCup | #TeamIndia | #SAvIND | @imVkohli pic.twitter.com/xqur8qmHDF
यह भी देखें: T20 World Cup 2024 Prize Money: भारत और दक्षिण अफ्रीका ही नहीं सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी मालामाल, देखें लिस्ट
T20I में रोहित शर्मा और विराट का रिकॉर्ड
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20I रिकॉर्ड की तुलना आप यहां नीचे टेबल में देख सकते है-
| रोहित शर्मा | स्टैट्स | विराट कोहली |
| 159 | मैच | 125 |
| 4231 | रन | 4188 |
| 31.34 | औसत | 48.7 |
| 140.89 | स्ट्राइक रेट | 137.04 |
| 5 | शतक | 1 |
| 32 | अर्धशतक | 38 |
| 121 | उच्चतम स्कोर | 122* |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.