This is an archived article last updated on Jul 1, 2024. The information may be outdated.

T20 World Cup 2024 Prize Money: विराट, सूर्या और बुमराह को मिले कितने पैसे? सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी मालामाल, देखें लिस्ट    

Last Updated: Jul 1, 2024, 01:38 IST

T20 World Cup 2024 Prize Money: भारत ने इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया. टी20 विश्व कप 2024 में विजेता और उपविजेता सहित हर टीम को पैसे मिले है. साल 2007 की विजेता धोनी की टीम को ₹9.84 करोड़ मिले थे लेकिन इस बार रोहित ब्रिगेड को ₹20.42 करोड़ रूपये मिले है. किस टीम को कितना पैसा मिला आप यहां देख सकते है. सुर्या के कैच और हार्दिक की शानदार गेंदबाजी ने रचा इतिहास. विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया.

टी20 विश्व कप 2024 में पैसों की बारिश
टी20 विश्व कप 2024 में पैसों की बारिश

T20 World Cup 2024 Prize Money: भारत ने इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया. सुर्या के कैच और हार्दिक की शानदार गेंदबाजी ने रचा इतिहास. बता दें की इस बार विजेता टीम इंडिया को साल 2007 के मुकाबले दोगुना पैसा मिला है. साल 2007 की विजेता धोनी की टीम को ₹9.84 करोड़ मिले थे लेकिन इस बार रोहित ब्रिगेड को ₹20.42 करोड़ रूपये मिले है.    

टी20 विश्व कप 2024 में पुरस्कार राशि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए किया गया है. टी20 विश्व विश्व चैंपियन भारत ने $2.45 मिलियन (लगभग ₹20.42 करोड़) की भारी-भरकम इनाम राशि प्राप्त की है. यह इनाम राशि न केवल टीम के खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. वहीं उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को $1.28 मिलियन (लगभग ₹10.67 करोड़) की इनाम राशि से सम्मानित किया गया.   

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 Awards List: फाइनल सहित विश्व कप में किसने जीता कौन-सा अवार्ड? यहां है पूरी लिस्ट

रोहित-कोहली ने टी20I को कहा अलविदा, दोनों का रिकॉर्ड कैसा रहा देखें यहां

सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी मिला सम्मान:

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी निराश नहीं किया गया है. प्रत्येक सेमीफाइनलिस्ट टीम को $787,500 (लगभग ₹6.56 करोड़) की इनाम राशि से सम्मानित किया गया है. इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था.    

टी20 विश्व कप 2024 में पैसों की बारिश:

विजेता टीम को $2.45 मिलियन (₹20.42 करोड़) की भारी भरकम इनाम राशि दी गयी है. वहीं  उपविजेता को $1.28 मिलियन (₹10.67 करोड़) की सम्मानजनक राशि दी गयी है. इनाम राशि की पुरो लिस्ट आप यहां देख सकते है.     

पोजीशन

इनाम राशि  (INR)

इनाम राशि  (USD)

टीम

विजेता

₹20.42 करोड़

$2.45 मिलियन

भारत

उपविजेता

₹10.67 करोड़

$1.28 मिलियन

दक्षिण अफ्रीका

सेमीफाइनलिस्ट (प्रत्येक)

₹6.56 करोड़

$787,500

इंग्लैंड और अफगानिस्तान

दूसरे राउंड में बाहर (प्रत्येक)

₹3.18 करोड़

$382,500

USA, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश

9वें से 12वें स्थान (प्रत्येक)

₹2.06 करोड़

$247,500

पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका

13वें से 20वें स्थान (प्रत्येक)

₹1.87 करोड़

$225,000

नीदरलैंड, नेपाल, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, नामीबिया, ओमान, आयरलैंड, कनाडा

अतिरिक्त इनाम प्रति मैच जीत (सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर)

₹26 लाख

$31,154

-

कुल इनाम राशि

₹93.80 करोड़

$11.25 मिलियन

-

T20 World Cup 2024 फाइनल में किसने जीता कौन सा अवार्ड:

अवार्ड का नाम

 विजेता

राशि

प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली (76 रन, 59 गेंद)

$5000

प्लेयर ऑफ द सीरीज

जसप्रीत बुमराह (15 विकेट, 08 पारियां)

$15000

स्मार्ट कैच ऑफ द मैच

सूर्यकुमार यादव (डेविड मिलर का कैच)

$3000

साल 2007 में भारत को मिला कितना पैसा: 

टी20 विश्व कप 2024 का पुरस्कार पूल अब तक का सबसे बड़ा है, जो पिछले सभी संस्करणों की तुलना में अधिक है। 2007 में पहले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक, विजेता और उपविजेता टीमों के लिए पुरस्कार राशि में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. साल 2007 में भारत को ₹9.84 करोड़ की राशि मिली थी, जबकि उपविजेता पाकिस्तान को ₹4.92 करोड़ की राशि मिली थी. 

इसके बाद 2016 से 2022 तक विजेता टीमों को ₹13.12 करोड़ की राशि मिली, जो उपविजेता टीमों के ₹6.56 करोड़ के मुकाबले में दोगुनी थी. साल 2024 में, यह राशि और भी बढ़कर ₹20.42 करोड़ हो गई है.

विभिन्न टी20 विश्व कप में पुरस्कार राशि की तुलना

टी20 विश्व कप 2024 में अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा पुरस्कार पूल है. नीचे दी गई तालिका में आप पुरस्कार राशि में हुए बदलाव की तुलना देख सकते है. 

वर्ष

विजेता

पुरस्कार राशि

उपविजेता

पुरस्कार राशि

2007

भारत

₹9.84 करोड़

पाकिस्तान

₹4.92 करोड़

2009

पाकिस्तान

₹6.56 करोड़

श्रीलंका

₹3.28 करोड़

2010

इंग्लैंड

₹6.56 करोड़

ऑस्ट्रेलिया

₹3.28 करोड़

2012

वेस्ट इंडीज

₹9.02 करोड़

श्रीलंका

₹4.51 करोड़

2014

श्रीलंका

₹9.02 करोड़

भारत

₹4.51 करोड़

2016

वेस्ट इंडीज

₹13.12 करोड़

इंग्लैंड

₹6.56 करोड़

2021

ऑस्ट्रेलिया

₹13.12 करोड़

न्यूजीलैंड

₹6.56 करोड़

2022

इंग्लैंड

₹13.12 करोड़

पाकिस्तान

₹6.56 करोड़

2024

भारत

₹20.42 करोड़

दक्षिण अफ्रीका

₹10.67 करोड़

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 1, 2024, 01:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News