भारत के किस शहर को 'संतरा नगरी' या 'ऑरेंज सिटी' कहां जाता है? देखें नाम और राज्य

Last Updated: Jan 23, 2026, 12:00 IST

भारत में नागपुर शहर को ‘संतरा नगरी’ या ‘ऑरेंज सिटी’ कहा जाता है। यह शहर महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। नागपुर अपने प्रसिद्ध नागपुरी संत्रा और बड़े पैमाने पर संतरे की खेती व व्यापार के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे देश की ऑरेंज कैपिटल भी माना जाता है। 

भारत के किस शहर को 'संतरा नगरी' या 'ऑरेंज सिटी' कहां जाता है? देखें नाम और राज्य
भारत के किस शहर को 'संतरा नगरी' या 'ऑरेंज सिटी' कहां जाता है? देखें नाम और राज्य

भारत के कई बड़े शहर अपने नाम के साथ-साथ उपनाम से भी विश्वप्रसिद्ध है, महाराष्ट्र का नागपुर शहर भारत में ‘संतरा नगरी’ या ‘ऑरेंज सिटी’ के नाम से प्रसिद्ध है। यह उपनाम यहां बड़े पैमाने पर संतरे की खेती और व्यापार के कारण पड़ा है। नागपुर की पहचान उसके हरे-भरे बागानों और मजबूत साइट्रस अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। यहां का प्रसिद्ध ‘नागपुरी संत्रा’ अपने मीठे-खट्टे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। 

कैसे मिला यह नाम

नागपुर को ऑरेंज सिटी कहे जाने की परंपरा 18वीं सदी से जुड़ी है, जब भोंसले शासकों ने संतरे की खेती को बढ़ावा दिया। काली मिट्टी और अनुकूल जलवायु के कारण यहां संतरों का उत्पादन तेजी से बढ़ा। नागपुर संत्रा और किन्नू जैसी किस्में खास मानी जाती हैं। इसी कारण नागपुर भारत का बड़ा संतरा व्यापार केंद्र बन गया और वैश्विक उत्पादन में भी इसका योगदान माना जाता है। बता दें कि साल 2014 में इस शहर को संतरों के उत्पादन के लिए GI टैग भी प्रदान किया गया।  

कैसे मिला था शहर को नागपुर नाम

इस शहर की स्थापना लगभग 1702 में गोंड राजा बख्त बुलंद शाह ने की थी। बाद में यह मराठा भोंसले शासकों और फिर अंग्रेजों के अधीन रहा था। ब्रिटिश काल में यह सेंट्रल प्रोविंसेज़ की राजधानी बना। आजादी के बाद नागपुर पैक्ट के तहत इसे महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी का दर्जा मिला। नाग नदी के किनारे बसे इस शहर का नाम भी उसी से जुड़ा हुआ है।

संतरा खेती और अर्थव्यवस्था

नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में लगभग 80 हजार हेक्टेयर में संतरे की खेती होती है और सालाना करीब 5 लाख टन उत्पादन होता है। यहां की काली कपास मिट्टी, गर्मी और हल्की सर्दी संतरे के लिए आदर्श मानी जाती है। अगस्त-सितंबर और मार्च-मई में मुख्य फसल आती है। संतरे का निर्यात देश-विदेश में होता है, जिससे हजारों किसानों, व्यापारियों और प्रोसेसिंग उद्योगों को रोजगार मिलता है।

नागपुर भारत के भौगोलिक केंद्र के पास स्थित है, जहां जीरो माइल स्टोन भी है। यह दक्कन पठार पर लगभग 310 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यहां अम्बाझरी जैसी झीलें हैं और जलवायु उष्णकटिबंधीय है। गर्मियों में तापमान 47°C तक और सर्दियों में 3°C तक चला जाता है। औसतन 1150 मिमी वर्षा होती है, जो संतरे की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 23, 2026, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News