उत्तर प्रदेश के किस जिले में है तुलसी मेमोरियल, जानें

Aug 6, 2024, 14:59 IST

उत्तर प्रदेश भारत में अपनी विविध संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में तुलसी मेमोरियल है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश के किस जिले में है तुलसी मेमोरियल
उत्तर प्रदेश के किस जिले में है तुलसी मेमोरियल

उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि भारत के 2.4 फीसदी हिस्से पर है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक लोकसभा सीटें और सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।

यह राज्य अपनी संस्कृति, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं के साथ-साथ अपने यहां के ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में तुलसी मेमोरियल है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां कुल 351 तहसील, 200 नगर पालिक परिषद्, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और एक लाख से अधिक गांव मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला अपने यहां के प्रसिद्ध मेंढक मंदिर के लिए भी जाना जाता है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है। हापुड़ शहर को हम स्टील के शहर के रूप में भी जानते हैं। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले 

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।

उत्तर प्रदेश के किस जिले में है तुलसी मेमोरियल

अब सवाल है कि आखिर यूपी के किस जिले में तुलसी मेमोरियल है ? आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तुलसी मेमोरियल मौजूद है।

क्यों जाना जाता है बांदा जिला

बांदा जिला प्रमुख रूप से दो चीजों के लिए जाना जाता है। इसमें एक तरफ तुलसी मेमोरियल है, जो कि गोस्वामी तुलसीदास से संबंधित है। वहीं, दूसरी तरफ यहां कालिंजर का किला है। यही वह किला है, जहां शेरशाह सूरी की मृत्यु हो गई थी। यही वजह है कि कि यह जिला उत्तर प्रदेश में पर्यटन के लिए भी जाना जाता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News