राजस्थान की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है, चंबल या बनास, जानें

Last Updated: Jun 16, 2026, 13:14 IST

राजस्थान शुष्क राज्य के तौर पर पहचान रखता है। हालांकि, यहां एक मजबूत नदी तंत्र भी है। राज्य में कई प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है। इस लेख में हम राजस्थान की सबसे बड़ी नदी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

राजस्थान की सबसे बड़ी नदी
राजस्थान की सबसे बड़ी नदी

राजस्थान क्षेत्रफल के मामले में सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपने शुष्क और मरुस्थल के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसके बावजूद राजस्थान में नदियों का एक मजबूत नदी तंत्र देखने को मिलता है। इस कड़ी में यहां दो बड़ी नदियां आती हैं, जिसमें चंबल और बनास नदी है। इन दोनों नदियों में सबसे बड़ी नदी को लेकर लोगों में भ्रम हो जाता है। इस लेख में हम राजस्थान की सबसे बड़ी नदी के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

लंबाई के आधार पर सबसे बड़ी नदी 

राजस्थान की सबसे बड़ी नदी की बात करें, तो लंबाई और पानी की मात्रा को लेकर सबसे बड़ी नदी चंबल नदी है। इस नदी को राजस्थान की गंगा भी कहा जाता है। क्योंकि, यह नदी पूरे 12 महीने बहती है।

पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली नदी 

यदि पूरी तरह राजस्थान में बहने वाली नदी की बात करें, तो बनास नदी राजस्थान की सबसे बड़ी नदी कही जाती है। इस नदी का उद्गम और अंत राजस्थान में ही होता है। यह राज्य की सबसे लंबी और जल-ग्रहण क्षेत्र वाली नदी है।

राजस्थान की सबसे लंबी जीवनरेखा भी है चंबल

चंबल नदी का राजस्थान में बहुत महत्त्व है। इसे राज्य की गंगा के साथ-साथ कामधेनु भी कहा जाता है। हालांकि, प्राचीन काल में इस दी को चर्मण्वती के नाम से जाना जाता था। चंबल का उद्गम मध्य प्रदेश के इंदौर में मऊ के जानापाव पहाड़ियों से होता है। यह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से राज्य में प्रवेश करती है। राज्य में प्रवेश करने के बाद यह नदी कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों से गुजरती है।

कितनी लंबी है चंबल नदी 

चंबल की कुल लंबाई की बात करें, तो यह करीब 1000 किलोमीटर के बीच मानी जाती है। इसमें से यह 322 किलोमीटर राजस्थान में कवर करती है, जबकि बाकी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहती है। अंत में नदी इटावा के पास यमुना नदी में मिल जाती है।

'वन की आशा' नाम से जानी जाती है बनास नदी

राजस्थान की बनास नदी को 'वन की आशा' नाम से भी जाना जाता है। यह पूरी तरह से राजस्थान के भीतर बहती है और सबसे बड़ी नदी प्रणाली का निर्माण करती है। बनास नदी का उद्गम राजसमंद जिले में कुम्भलगढ़ के पास खमनोर की पहाड़ियों से होता है। यहां से निकलने के बाद यह चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, शाहपुरा, टोंक और सवाई माधोपुर जिले से बहती है। अंत में यह चंबल नदी में मिल जाती है।

कितनी लंबी नदी है बनास नदी 

बनास नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 512 किलोमीटर लंबी है। इसका जल-ग्रहण क्षेत्र 45,833 वर्ग किलोमीटर है। यह राजस्थान में सभी नदी बेसिनों में सबसे अधिक है। आपको बता दें कि इस नदी के ऊपर ही प्रसिद्ध बीसलपुर बांध बना हुआ है, जिससे जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों में पानी की आपूर्ति होती है।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News