लखनऊ से निकलने वाली नदी कौन-सी है, जानें

Sep 4, 2024, 18:11 IST

भारत में विभिन्न नदियों का प्रवाह होता है। इसमें कुछ नदियों हिमालय की ऊंची चोटियों से निकलती हैं, तो कुछ नदियों का उद्गम पठारीय भूमि से होता है। आपने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इस शहर में एक नदी का उद्गम होता है। कौन-सी है यह नदी और कितनी है इस नदी का लंबाई ? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

लखनऊ से निकलने वाली नदी
लखनऊ से निकलने वाली नदी

भारत में नदियों का विशेष महत्त्व है। क्योंकि, यहां नदियां सिर्फ पीने के पानी या सिर्फ सिंचाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक महत्त्व भी रखती हैं। इस कड़ी में उत्तर भारत में कई प्रमुख नदियों का उद्गम होता है।

वहीं, उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि लखनऊ से भी एक नदी का उद्गम होता है, जो कि इस शहर में ही अपना सफर पूरा कर लेती है। कौन-सी है यह नदी और लखनऊ में कहां से होता है इस नदी का उद्गम, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साथ ही, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड हैं। यहां कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत और 826 सामुदायिक विकास खंड हैं।

किस नदी के किनारे है लखनऊ 

लखनऊ शहर गोमती नदी के किनारे स्थित है। यह नदी यहां की प्रमुख नदी है, जो कि पीलीभीत जिले में फुलहर झील से निकलती है। इस नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 940 किलोमीटर है, जो कि आगे जाकर गाजीपुर जिले में गंगा नदी से मिल जाती है। यह नदी गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में शामिल है। 

लखनऊ से निकलने वाली नदी

अब हम लखनऊ से निकलने वाली नदी के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ से निकलने वाली नदी कुकरैल नदी है। यह नदी अस्ती गांव में दसौर बाबा तलाब से निकलती है। यहां से निकलने के बाद यह नदी कुकरैल रिजर्व वन में छह किलोमीटर का सफर करती है। 

कितनी लंबी है कुकरैल नदी

इस नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह नदी कुल 28 किलोमीटर लंबी है। हालांकि, अब यह नदी काले नाले का रूप ले चुकी है। ऐसे में वर्तमान में लोग इसे नाले के रूप में जानते हैं।  

कहां होता है नदी का अंत

यह नदी 28 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद गोमती नदी में मिल जाती है। ऐसे में यह नदी गोमती नदी की सहायक नदी है। वहीं, गोमती नदी अंत में गाजीपुर में गंगा नदी में जाकर मिल जाती है।   

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News