किस पेड़ को कहा जाता है ‘जीवन का पेड़’, जानें यहां

Last Updated: May 10, 2026, 12:38 IST

पेड़ों को जीवन का रक्षक कहा जाता है। हालांकि, कुछ पेड़ ऐसे हैं, जिन्हें ‘जीवन का पेड़’ ही कहा जाता है। यह खिताब पेड़ को अत्याधिक पोषक, बीमारियों के इलाज और पीनी की सफाई की गुणवत्ता की वजह से दिया गया है।  

Life Tree
Life Tree

पेड़ों को हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। हर सांस के लिए पेड़ जरूरी है, क्योंकि इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यही वजह है कि विभिन्न सिविक एजेंसियों से लेकर संस्थाएं पेड़ लगाने पर अधिक केंद्रित है। यूं, तो हर पेड़ जीवन के लिए जरूरी है, लेकिन इनमें मुख्य रूप से सहजन और खजूर के पेड़ को जीवन का पेड़ कहा जाता है। क्योंकि, ये पेड़ अत्याधिक पोषक तत्वों, बीमारियों के इलाज व पानी की सफाई के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से इन्हें यह खिताब दिया गया है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

सहजन या मोरिंगा का पेड़

सहजन या मोरिंगा के पेड़ को आधुनिक विज्ञान में जीवन का पेड़ कहा जाता है। क्योंकि, इसकी पत्तियों में संतरे से कहीं गुना अधिक विटामिन-सी, दूध से कहीं गुना अधिक कैल्शियम और गाजर से बहुत अधिक विटामिन-ए होता है। वहीं, आयुर्वेद कहता है कि सहजन बहुत-सी बीमारियों के इलाज में उपयोगी होता है। इसकी जड़, गोंद, छाल और पत्तियां व फूल बहुत उपयोगी हैं। इन सभी का उपयोग दवाई व भोजन में किया जाता है।

पानी की सफाई के लिए जाना जाता है सहजन

आपको बता दें कि सहजन के बीजों का उपयोग दूषित पानी को साफ करने के लिए भी किया जाता है। यही वजह है कि इस पेड़ की उपयोगिता बहुत अधिक है और इसे जीवन का पेड़ भी कहा जाता है। 

खजूर का पेड़ 

खजूर के पेड़ को भी जीवन का पेड़ कहा जाता है। हालांकि, यह अवधारणा मध्य पूर्व और रेगिस्तानी इलाको में अधिक है। क्योंकि, भीषण गर्मी और पानी की कमी की वजह से यह पेड़ फलता-फूलता और लोगों के लिए भोजन और छाया की व्यवस्था करता है। वहीं, खजूर को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और यह अधिक ऊर्जा वाला फल है।

तटीय क्षेत्रों में यह है जीवन का पेड़

आपको बता दें कि तटीय क्षेत्रों में नारियल के पेड़ को जीवन का पेड़ माना जाता है। क्योंकि, इससे पीने के लिए पानी से लेकर खाने के लिए फल और खाना बनाने के लिए तेल से लेकर घर बनाने के लिए पत्तियों तक का इंतजाम हो जाता है।

बाओबाब का पेड़

अफ्रीका के शुष्क इलाकों में इस पेड़ को 'जीवन का पेड़' कहा जाता है। क्योंकि, यह अपने तने के अंदर भारी मात्रा में पानी को जमा कर सकता है, जिससे सूखे की स्थिति में बचा जा सकता है। खास बात यह है कि इस पेड़ की आयु बहुत लंबी होती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 10, 2026, 12:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News