कौन हैं माखनलाल सरकार? जिनका पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Last Updated: May 9, 2026, 13:52 IST

पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के दौरान खास पल: माखन लाल सरकार बीजेपी के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। 98 वर्षीय माखन लाल सरकार ने 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। बंगाल में बीजेपी संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

पश्चिम बंगाल: शपथ ग्रहण के दौरान खास पल
पश्चिम बंगाल: शपथ ग्रहण के दौरान खास पल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक खास पल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar) को सम्मानित कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और काफी देर तक गले भी लगाये रहे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने इस पल का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि माखनलाल सरकार को BJP के शुरुआती संघर्षों और राष्ट्रवादी आंदोलनों के अहम चेहरों में गिना जाता है।

कश्मीर आंदोलन में हुए थे गिरफ्तार

माखन लाल सरकार का राजनीतिक सफर देश की आजादी के बाद शुरू हुए राष्ट्रवादी आंदोलनों से जुड़ा रहा है। साल 1952 में वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। बीजेपी और जनसंघ के पुराने कार्यकर्ताओं के बीच आज भी उन्हें समर्पण और राष्ट्रवाद की मजबूत आवाज के रूप में याद किया जाता है।

बंगाल में BJP के पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी, साथ में किन 5 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें यहां

उत्तर बंगाल में बीजेपी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका

साल 1980 में बीजेपी के गठन के बाद माखन लाल सरकार को उत्तर बंगाल में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे जिलों में पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा करने का काम किया। 

बंगाल में पहली बार बनी बीजेपी सरकार

2026 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाई है। 15 वर्षों तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। 

इन नेताओं ने भी मंत्री पद की ली शपथ

नई बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 बड़े नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तानिया, क्षुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं को सरकार और संगठन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के संकेत दिए हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 9, 2026, 13:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News