गौतम बुद्ध को सिद्धार्थ, गौतम, शाक्य मुनि एवं बुद्ध के नामों से भी जाना जाता है, जिनकी शिक्षाएँ बौद्ध धर्म में पाई जाती हैं| बुद्ध का शाब्दिक अर्थ है जगाना या प्रबुद्ध करना|
बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं:
• गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल में कपिलवस्तु की राजधानी लुंबिनी में हुआ था|
• उनके बाल्यावस्था का नाम सिद्धार्थ था|
• वह शाक्य वंश के राजा शुद्धोधन के पुत्र थे|
• उनकी माता का नाम महामाया था|
• भारत में बुद्ध के जन्म दिवस को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, तथा कई अन्य देशों में इसे वैसाखा भी कहते हैं|
• 16 वर्ष की आयु मे उनका विवाह यशोधरा से हुआ तथा एक पुत्र राहुल हुआ|
• अपने जीवन के एक चरण में उन्होने मानव जीवन के दुखों को देखा जैसे - रोग, वृद्धावस्था एवं मृत्यु| इन सब को उन्होने अपने सारथी चन्ना से जाना|
• 29 वर्ष की अवस्था में उन्होने अपना घर छोड़ दिया तथा तपस्वी के रूप में जीवन व्यतीत करने चले गये. इस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहते हैं|
• बिहार के मगध प्रांत के गया क्षेत्र में एक पीपल के वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई| इसके बाद गौतम बुद्ध तथा तथागत (वह जो सत्य जानता हो) कहलाए|
• उन्होनें अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (वाराणसी) में दिया जिसे धर्मचक्रपरवर्तन सुत्त (विधि चक्र का घूमना) कहा जाता है| अपने इस उपदेश में उन्होनें चार श्रेष्ठ सत्य तथा उसकी प्राप्ति के आष्टांग मार्ग को बताया, जो की बुद्ध की शिक्षा का आधार बनी|
• कौन्दिन्य तथा अन्य चार उनके प्रथम शिष्य बने|
• उनके 10 मुख्य शिष्य थे- उपाली, राहुल, पुन्ना, महाक्चना, सुभोति, महामोगाल्लना, महाकाश्यप, आनंद, सरीपुत्ता, अनिरूद्ध|
• बुद्ध ने 483 ई. पू. में कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त किया जिसे महापरिनिर्वाण कहते हैं|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation