Live

LIVE UP Board Result 2025: 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स के बीच हो सकता है OUT, रिजल्ट की ताज़ा अपडेट यहां देखें

Bagesh Yadav
Apr 8, 2025, 12:31 IST

UP Board 10th, 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों की उत्सुकता अब चरम पर है। हर दिन छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की संभावित तिथि को लेकर अपडेट्स चेक कर रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र upmsp.edu.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी रिजल्ट 20 अप्रैल को ही जारी किया गया था।

LIVE UP Board Result 2025: 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स के बीच हो सकता है OUT, रिजल्ट की ताज़ा अपडेट यहां देखें
LIVE UP Board Result 2025: 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स के बीच हो सकता है OUT, रिजल्ट की ताज़ा अपडेट यहां देखें

HIGHLIGHTS

  • रिजल्ट की संभावित तारीख 20 अप्रैल 2025 बताई जा रही है.
  • छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
  • रिजल्ट से पहले अगर किसी डिटेल में गड़बड़ी है, तो 9 अप्रैल तक सुधार जरूर करवा लें.

UPMSP Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब कुछ ही दिनों में घोषित होने की उम्मीद है. परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 संभावित रूप से 20 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. छात्र अपने रोल नंबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट देख सकेंगे.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है. परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 55 लाख छात्र शामिल हुए थे.

रिजल्ट की संभावित तारीख:

20 अप्रैल 2025 तक यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित किया जा सकता है.
मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था.
करीब 3 करोड़ उत्तरपुस्तिकाएं जांची गयी थी.

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2025 इस तरह चेक करें:

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाना होगा और "High School Result 2025" या "Intermediate Result 2025" के लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट देखा जा सकता है

लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

यहां देखें: MP Board 10th, 12th Result 2025

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 8, 2025, 12:31 IST

    UP Board 2025: 9 अप्रैल तक कर सकते हैं डिटेल्स में सुधार

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने उन छात्रों के लिए एक और मौका दिया है जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी। ऐसे छात्र अपने स्कूल की मदद से 9 अप्रैल 2025 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

    संशोधन किन-किन डिटेल्स में किया जा सकता है:

    • विषय या वर्ग में गलती

    • छात्र का नाम

    • माता-पिता के नाम की वर्तनी

    • जन्मतिथि (Date of Birth)

    • जेंडर

    • जाति

    • छात्र का फोटो आदि

  • Apr 8, 2025, 11:53 IST

    UP Board Result 2025: रिजल्ट की ऑफिसियल वेबसाइट कौन-सी है?

    UP Board Result 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स यहां बताई गयी हैं:

    🔹 upmsp.edu.in – यूपीएमएसपी की मुख्य वेबसाइट

    🔹 upresults.nic.in – रिजल्ट जारी होने पर यह मुख्य पोर्टल होता है

    🔹 results.upmsp.edu.in – मार्कशीट और स्कोर कार्ड चेक करने के लिए

    जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, इन वेबसाइट्स पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

  • Apr 8, 2025, 11:33 IST

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) का रिजल्ट संभावित तौर पर 20 अप्रैल 2025 तक जारी किया जा सकता है। पिछले साल भी परिणाम इसी तारीख को घोषित किया गया था। रिजल्ट जारी होते ही छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

  • Apr 8, 2025, 11:33 IST

    UPMSP Result 12th यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 रोल नंबर से ऐसे देखें:

    UPMSP Result 12th: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं। वहां "Intermediate (Class 12) Examination Result 2025" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर भरना होगा (रोल नंबर आपके एडमिट कार्ड पर होता है)। सही-सही रोल नंबर दर्ज करने के बाद "Submit" या "View Result" बटन पर क्लिक करें। इसके तुरंत बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • Apr 8, 2025, 11:14 IST

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें?

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर "High School (Class 10) Examination Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा (जो आपके एडमिट कार्ड पर दिया गया है)। रोल नंबर भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसमें विषय अनुसार अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति दी होगी। आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं या उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।

  • Apr 8, 2025, 11:06 IST

    UP Board Result Online कैसे करें चेक?

    ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:

    upresults.nic.in
    या upmsp.edu.in
    या results.upmsp.edu.in

    "UP Board 10th Result 2025" या "UP Board 12th Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।

    रोल नंबर एडमिट कार्ड से लें और रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें:

    'Submit' पर क्लिक करें:

    इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें:
    अपनी मार्क्स शीट को ध्यान से चेक करें
    चाहें तो PDF में डाउनलोड करके सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें.

  • Apr 8, 2025, 10:58 IST

    LIVE UP Board Result 2025: बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या:

    UP Board Result Kab Ayega: इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए लगभग 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 51.37 लाख छात्र परीक्षा में वास्तव में शामिल हुए हैं। रिजल्ट से पहले अगर किसी डिटेल में गड़बड़ी है, तो 9 अप्रैल तक सुधार जरूर करवा लें।

  • Apr 8, 2025, 10:46 IST

    UP Board Result 2025 कब जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे एक साथ घोषित कर सकता है। उम्मीद है कि ये रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर जिस कक्षा (10वीं या 12वीं) का रिजल्ट देखना है, उस लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां से आप अपना परिणाम देख सकते हैं और चाहें तो उसकी मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • Apr 8, 2025, 08:31 IST

    UP Board 10th 12th Result Date रिजल्ट की संभावित तारीख:

    20 अप्रैल 2025 तक यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित किया जा सकता है.

    मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था.

    करीब 3 करोड़ उत्तरपुस्तिकाएं जांची गयी थी.

  • Apr 8, 2025, 01:31 IST

    UP Board Result 2025 रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

    वेबसाइट: upmsp.edu.in पर जाएँ-

    रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

    1. वेबसाइट खोलें

    2. 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

    3. रोल नंबर डालें और सबमिट करें

    4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा – इसे सेव या प्रिंट कर लें.

  • Apr 7, 2025, 22:31 IST

    UP Board 2025 10th 12th Result स्क्रूटनी का विकल्प भी उपलब्ध

    जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच होती है.

  • Apr 7, 2025, 21:27 IST

    UP Board 2025 Marksheet Download ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

    रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. अगर छात्र चाहते हैं कि रिजल्ट आते ही एसएमएस के जरिए सूचना मिले, तो वह दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी.

  • Apr 7, 2025, 20:23 IST

    UP Board 10th 12th Result: एक या दो विषय में फेल होने पर क्या होगा?

    यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक लाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) में बैठकर अपना परिणाम सुधार सकता है.

  • Apr 7, 2025, 19:24 IST

    UP Board Passing Marks 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं पासिंग मार्क्स क्या हैं?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होते हैं. सभी पेपर 100 अंकों के होते हैं, यानी पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33 अंक चाहिए.

  • Apr 7, 2025, 18:26 IST

    UP Board Result 2025 पिछली बार का रिजल्ट कैसा था?

    पिछली बार का रिजल्ट कैसा था?

    वर्ष 2024 में:

     

    10वीं पास प्रतिशत: 89.55%

     

     

    12वीं पास प्रतिशत: 82.60%

     

    10वीं की टॉपर: सीतापुर की प्राची निगम, जिन्होंने 600 में से 591 अंक प्राप्त किए थे.

  • Apr 7, 2025, 18:24 IST

    UP Board Result 2025पिछली बार का रिजल्ट कैसा था?

    पिछली बार का रिजल्ट कैसा था?

    वर्ष 2024 में:

    10वीं पास प्रतिशत: 89.55%

    12वीं पास प्रतिशत: 82.60%

    10वीं की टॉपर: सीतापुर की प्राची निगम, जिन्होंने 600 में से 591 अंक प्राप्त किए थे.

  • Apr 7, 2025, 16:30 IST

    UP Board 10th 12th Result 2025: पिछले दो वर्षों में कैसा रहा है रिजल्ट आउट का रिकॉर्ड:

    UP Board Result 2025: पिछले दो वर्षों में यूपी बोर्ड के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित किए गए थे. वर्ष 2023 में परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था. ऐसे में इस साल भी छात्र 15 से 20 अप्रैल के बीच परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं.

  • Apr 7, 2025, 15:46 IST

    UP Board Result 2025: कैसे चेक करें छात्र अपना रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upresults.nic.in या upmsp.edu.in

    होमपेज पर दिए गए “UP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.

    अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (एडमिट कार्ड से) दर्ज करें.

    “Submit” बटन पर क्लिक करें.

    स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा – उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

    अगर चाहें तो SMS या DigiLocker से भी परिणाम देखा जा सकता है.

     
  • Apr 7, 2025, 14:51 IST

    upresults.nic.in पर जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025

    upresults.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी होगा. छात्र वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही होमपेज पर लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस पर क्लिक करें और रोलनंबर इंटर कर अपनी मार्कशीट देख सकते है.

  • Apr 7, 2025, 14:37 IST

    UP Board Result: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ताजा अपडेट

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर 3 करोड़ से अधिक कॉपियों की जांच की गई. इस बार लगभग 1.5 लाख अनुभवी शिक्षकों ने मिलकर कुल 51.37 लाख विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जिससे यह प्रक्रिया सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकी.

  • Apr 7, 2025, 14:10 IST

    UP Board 10th 12th Result kab aayega: आज है अंतिम मौका, नहीं तो फेल होंगे छात्र

    UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) अंक अपलोड करने को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा प्राधिकरण ने 62 जिलों के 420 स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों के अंक 7 अप्रैल शाम 4 बजे तक अपलोड करें. आज उन स्कूलों के लिए अंतिम मौका है जिन्होंने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन अंक अब तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड नहीं किए हैं. तय समयसीमा तक अंक अपलोड नहीं करने पर संबंधित छात्रों को फेल माना जाएगा और इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन पर होगी.

  • Apr 7, 2025, 13:53 IST

    UP Board Result 2025 Notice: रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

    UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है. नोटिस के मुताबिक, जिन छात्रों ने अपने शैक्षिक विवरण भरने में गलती की है, उन्हें सुधार का मौका दिया गया है. बोर्ड ने सुधार की तारीखें 7 से 9 अप्रैल 2025 निर्धारित की हैं.

UP Board 10th, 12th Result 2025: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की संभावित तारीख 20 अप्रैल बताई जा रही है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया गया है. पिछले साल 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More

Trending

Latest Education News