AIIMS NORCET 7 Result 2024 OUT: भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा स्टेज-I का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एम्स नॉर्सेट परीक्षा 15 सितंबर, 2024 को विभिन्न केद्रों पर आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे aiimsexams.ac.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रीलिम्स (स्टेज-1) परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के मेंस परीक्षा में भाग लेना होगा।
AIIMS NORCET 7 Result Download Link
एम्स NORCET 7 स्टेज 1 या CBT 2 के लिए कुल 62426 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 7829 उम्मीदवारों ने स्टेज 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। जो उम्मीदवार CBT 1 और CBT 2 दोनों को पास करेंगे, उन्हें एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। आपको एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आदि की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार एम्स NORCET 7 रिजल्ट डाउनलोड लिंक यहां से प्राप्त करें:
AIIMS NORCET 7 प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 PDF |
एम्स NORCET 7 कट ऑफ 2024
एम्स ने NORCET 7 रिजल्ट 2024 के साथ-साथ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-7) स्टेज I के लिए कैटेगरी-वाइज कट ऑफ मार्क्स भी अपलोड कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे नीचे दी गई तालिका से कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ देख सकते हैं।
वर्ग | कट ऑफ प्रतिशत | पीडब्ल्यूबीडी कट ऑफ प्रतिशत |
जनरल(UR) | 95.8446801 | 45.4698363 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 77.9002339 | 46.2932112 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 88.2629033 | 40.5632269 |
अनुसूचित जाति(SC) | 85.6454042 | 36.4655752 |
अनुसूचित जनजाति(ST) | 80.5850127 | 38.1699933 |
एम्स NORCET 7 2024 के आंकड़े
एम्स NORCET 7 का रिजल्ट 19 सितंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। स्टेज 1 परीक्षा में कुल 62426 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 7829 उम्मीदवारों को स्टेज 2 परीक्षा के लिए चुना गया है।
कुल अभ्यर्थी जिन्हें एडमिट कार्ड जारी किया गया | 66903 |
कुल अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित हुए | 62426 |
स्टेज-I की परीक्षा योजना के अनुसार योग्य | 35026 |
NORCET-07 स्टेज-II के लिए चुने गए अभ्यर्थी | 7829 |
AIIMS NORCET 7 रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?
AIIMS NORCET 7 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
- रिजल्ट सेक्शन ढूंढें: वेबसाइट पर आपको एक अलग सेक्शन मिलेगा जो रिजल्ट से संबंधित होगा। इस सेक्शन पर क्लिक करें।
- NORCET 7 रिजल्ट लिंक खोजें: रिजल्ट सेक्शन में आपको NORCET 7 रिजल्ट का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: अपना विवरण दर्ज करने के बाद, आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation