ONGC, कराइकल भर्ती 2017, ट्रेड अपरेंटिस के 285 पदों के लिए 3 नवंबर तक करें अप्लाई
सरकार नौकरी: तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कराइकल, तमिलनाडु ने ट्रेड अपरेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन और अन्य पद) के कुल 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
सरकार नौकरी: तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कराइकल, तमिलनाडु ने ट्रेड अपरेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन और अन्य पद) के कुल 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2017 से 03 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/Karaikal
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - 03 नवंबर 2017
ONGC, कराइकल में पदों का विवरण:
कुल पद - 285 पद
• अकाउंटेंट - 08 पद
• केबिन / रूम अटेंडेंट - 01 पद
• कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 06 पद
• डाटा एंट्री ऑपरेटर - 10 पद
• ड्राफ्ट्समेन (सिविल) - 10 पद
• इलेक्ट्रीशियन - 47 पद
• इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक - 02 पद
• फ़िटर - 59 पद
• हाउस कीपर (कॉर्पोरेट) - 03 पद
• इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 28 पद
• लैब असिस्टेंट (रासायनिक संयंत्र) - 06 पद
• मैकेनिक डीजल - 36 पद
• सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - 40 पद
• स्टोर कीपर - 04 पद
• वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) - 25 पद
अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो और लैब असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी की डिग्री हो.
अपरेंटिस के पदों के लिए आयु सीमा:
- 18 से 24 वर्ष
अपरेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के लिए निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चुना जाएगा.
ONGC, कराइकल में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, "आई / सी एचआर-ईआर, ONGC कराइकल एसेट, नेरविटी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, नेरविटी (पीओ), कराइकल -609604" के पते पर 03 नवंबर 2017 तक भेज सकते हैं.
