ONGC, अहमदाबाद में अपरेंटिस कार्यक्रम के तहत निकले 506 पद, 3 नवंबर तक करें अप्लाई
ONGC, अहमदाबाद ने ट्रेड अपरेंटिस सहित अन्य अपरेंटिस के कुल 506 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार 3 नवम्बर 2017 तक इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
ONGC, अहमदाबाद ने ट्रेड अपरेंटिस सहित अन्य अपरेंटिस के कुल 506 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार 3 नवम्बर 2017 तक इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/ Ahmedabad
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 नवंबर 2017
ONGC, अहमदाबाद में पदों का विवरण:
• अकाउंटेंट -9 पद
• केबिन / रूम अटैंटेंट -3 पद
• कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक -36 पद
• ड्राफ्ट्समैन (सिविल) -8 पद
• इलेक्ट्रीशियन -155 पद
• इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक -3 पद
• फ़िटर -92 पद
• हाउस कीपर (कॉर्पोरेट) -7 पद
• सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस -19 पद
• इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक -29 पद
• लैब असिस्टेंट (रासायनिक संयंत्र) -35 पद
• लैब असिस्टेंट -2 पद
• मशीनीस्ट / टर्नर -6 पद
• मैकेनिक (मोटर वाहन) -19 पद
• मैकेनिक (डीजल) -60 पद
• सेक्रेटेरियल असिस्टेंट -30 पद
• स्टोर कीपर -8 पद
• सर्वेयर -3 पद
• वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) -22 पद
अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो और लैब असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी की डिग्री हो.
अपरेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
संबंधित ट्रेड के अनुसार योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन 'आई / सी एचआर-ईआर, ONGC अहमदाबाद, अवनी भवन, चांदखेड़ा, अहमदाबाद' के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2017 है.
