भारत के सफल IPS अधिकारी: सचिन अतुलकर
IPS सचिन अतुलकर 23 साल की उम्र में सिविल सेवा परीक्षा क्वालिफाई करने वालो में सबसे कम आयु के अभ्यर्थियों में से एक बने थे जो आज की तारीख में अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से पुलिस डिपार्टमेंट के अफसर, कर्मचारियों तथा IAS/IPS अभ्यर्थियों के लिए एक आइकॉन के रुप में जाने जाते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जरुर पढ़ें।
आज से 10 साल पहले सचिन अतुलकर ने महज़ 23 साल की उम्र में एक IPS ऑफिसर बन गए थे। अतुलकर सबसे कम उम्र के IPS ऑफिसर बनने के बाद अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से पुलिस डिपार्टमेंट के अफसर-कर्मचारियों के लिए एक आइकॉन के रुप में जाने जाते हैं। इन दिनों वे मध्य प्रदेश के जिला उज्जैन के एसपी पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले जिला सागर में एसपी पद पर पदस्थ थे।
सचिन अतुलकर 2007 IPS बैच के पासआउट हैं जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2006 में 258 रैंक प्राप्त की थी। सचिन अतुलकर का जन्म 8 अगस्त 1984 में भागलपुर, भोपाल में हुआ था। राष्ट्र की सेवा करने के लिए अपने जीवन को समर्पित करते हुए, अतुलकर परिवार आने वाली पीढ़ी को भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। उनके पिता एक भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं जो की अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनका भाई भारतीय सेना में हैं।
अतुलकर ने स्नातक की पढ़ाई वाणिज्य (बी. कॉम) से उत्तीर्ण किया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पहले ही प्रयास में अतुलकर ने सिविल सेवा परीक्षा क्वालिफाई कर गए थे। पढ़ाई के अलावा उनकी रुची कई खेलों में भी है जिस में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महारत हासिल है। वे 1999 में राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्हें 2010 में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। क्रिकेट के अलावा अतुलकर ने घुढ़सवारी में भी हाथ अजमाया और 2010 में घुढ़सवारी के राष्ट्रीय स्तर पर शो-जंपिंग में उनको गोल्ड मेडल से नवाजा गया।IPS ट्रेनिंग के दौरान ही घुढ़सवारी में उनकी दिलचस्पी बढ़ गयी थी और अंततः 2010 में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल भी हासिल कर लिया। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि वो अपने इरादे के कितने पक्के हैं और किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना बड़े आसानी से कर सकते हैं।
IPS अतुलकर का फिटनेस केवल पुलिस डिपार्टमेंट के अफसर-कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि हर वो व्यक्ति जो अपनी ज़िन्दगी में कुछ कर गुज़रने की चाह रखते हैं विशेषकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो सिविल सेवा के जरिये IPS बनना चाहते है, एक प्रेरणा स्रोत हैं। अतुलकर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनका लुक और फिटनेस किसी सिलेब्रीटी से कम नहीं है लेकिन वो खुद को केवल एक आम इंसान हीं मानते हैं और फिटनेस से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं। फिट रहने के लिए वो रोज़ पाबंदी के साथ एक्सरसाइज एवं योग करते हैं।
IAS Exam: 10 tips for IAS Interview preparation
सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए सचिन अतुलकर की जीवनी और उनकी ढृढ़ता काफी प्रेरणादायक साबित हो सकती है। चाहे इनकी फिटनेस हो या फिर उनकी अपनी रुची, जिसके प्रति काफी सचेत रहते हैं, ठीक उसी प्रकार एक IAS/IPS अभ्यर्थी को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत एवं खुद पर भरोसा करना चाहिए। आत्मविश्वास ही वह बल है जो आपके जीवन-पटल में उपयोगी साबित हो सकता है। अतुलकर ने खुद पर भरोसा किया और फिर आत्मविश्वास के बल पर सिविल सेवा परीक्षा में पहले हीं प्रयास में IPS रैंक हासिल कर लिया।
इसके अलावा सचिन अतुलकर सोशल मिडिया में भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मिडिया पर उनके काफी चाहने वाले हैं जिन्हें वह किसी न किसी तरह से रोज़ाना प्रेरित करते रहते हैं। फेसबुक पर अपना फोटो और स्टेटस अपडेट करते रहते हैं जिसे लाइक और शेयर करने वालों की भीड़ भारी संख्यां में देखी जा सकती है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.