Bihar Police SI Admit Card 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा सब इंस्पेक्टर (एसआई) प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी एसआई एडमिट कार्ड लिंक पहले ही 30 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट यानी bpssc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "आवश्यक सूचना: बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु प्रारम्भिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने हेतु इस लिंक का प्रयोग करें"।
BPSSC SI Admit Card Download Link
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2023 01 दिसंबर 2023 को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके और बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | BPSSC SI Admit Card |
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि किसी भी परिक्षार्था का प्रवेश पत्र (BPSSC Bihar Police SI Admit Card ) डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होने वाले है उन्हें अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायेरक्ट लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आयोग रोल नंबर वाइज परीक्षा केन्द्रों की सूची 2 दिसंबर 2023 को जारी करेगा। केन्द्रों की सूची डाउनलोड करने के बाद ई-प्रवेश-पत्र पर उल्लेखित परीक्षा केंद्र का नाम जरूर चेक करें साथ ही अन्य भी उसके अनुरूप है या नही यह भी देखें।
बिहार पुलिस एसआई परीक्षा दो पालियों में यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे है, जबकि दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 बजे है।
उम्मीदवार ध्यान दें कि पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे है, जबकि दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 बजे है। एक बार जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड 1 दिसंबर को बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और अपनी एक फोटो आईडी का कॉपी ले जानी होगी।
बिहार पुलिस SI एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार बिहार पुलिस SI एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें:
- बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें जहा "सब इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र" लिखा हो।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब "डाउनलोड एडमिट कार्ड" बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड को सेव कर लें और प्रिंटआउट ले लें।
Bihar Police SI Admit Card 2023: एडमिट कार्ड पर उल्लेखित महत्वपूर्ण विवरण
बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लेखित होंगे, इन्हें चेक करें:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- आवश्यक निर्देश
Bihar Police SI Prelims Exam Pattern 2023: बिहार पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न
बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को पेपर में दिए गए कुल अंकों का 30% स्कोर प्राप्त करना होगा। बिहार पुलिस एसआई परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation