This is an archived article last updated on Mar 21, 2024. The information may be outdated.

Bihar Sakshamta Answer key 2024 Out: बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी bsebsakshamta.com पर जारी, ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट 22 मार्च

Last Updated: Mar 21, 2024, 16:04 IST

Bihar Sakshamta Answer key 2024 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने 19 मार्च, 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर शेष बचे तिथियों (26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च 2024 तक )की बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आधिकारिक BSEB बिहार सक्षमता उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड लिंक ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है।  उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी से खुश नही है, वे 22 मार्च 2024 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

बिहार सक्षमता परीक्षा के शेष तिथियों की उत्तर कुंजी bsebsakshamta.com पर जारी कर दी गई है।
बिहार सक्षमता परीक्षा के शेष तिथियों की उत्तर कुंजी bsebsakshamta.com पर जारी कर दी गई है।

BSEB Sakshamta Pariksha Answer Key 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च 2024 तक आयोजित बिहार सक्षता परीक्षा उत्तर कुंजी आज 19 मार्च 2024 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जो इस तारीख को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे BSEB की ऑफिशियल साइट bsebsakshamta.com पर जाकर बिहार सक्षता परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

इससे पहले बोर्ड ने 2 मार्च से 5 मार्च 2024 तक हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। बिहार सक्षमता उत्तर कुंजी 2024 के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ भी जारी कर दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने कहा है कि अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई शिकायत है, तो वह 22 मार्च 2024 तक ऑफिशियल साइट bsebsakshamta.com पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। अंतिम तिथि के बाज किसी भी उम्मीदवार की शिकायत पर कोई सुनवाई नही की जाएगी। सभी उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। अंतिम कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट

नियोजित शिक्षक अभ्यर्थी को प्रति आपत्ति 50 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा। BSEB पात्रता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार सक्षमता परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 

Also in English: Sakshamta Pariksha New Answer Key 2024

Bihar Sakshamta Answer key 2024 Direct Link

यदि आपने परीक्षा दी है, तो आप अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड (जो DD/MM/YYYY प्रारूप में आपकी जन्मतिथि है) के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। अपने उत्तरों की कुंजी से तुलना करके, आप अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। बिहार सक्षमता उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड लिंक यहां प्राप्त करें:

Sakshamta Pariksha answer key pdf download करें

https://www.bsebsakshamta.com/login

बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 नोटिस

क्लिक करें

Bihar Sakshamta Answer key 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?

बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर, "उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
  5. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  6. उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और सहेजें।

बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग करके आप अपने परीक्षा के प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं। आप उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। आप उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपनी तैयारी की रणनीति में सुधार कर सकते हैं।

 BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024 Kab Aayega?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 कब आएगा, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम 23 मार्च 2024 को आने की उम्मीद है। बीएसईबी ने बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक किया था। परीक्षा में 232,190 शिक्षकों ने भाग लिया था।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 21, 2024, 16:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News