Bihar Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 OUT: बिहार सक्षमता परीक्षा 5 एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: May 27, 2026, 17:38 IST

BSEB Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 Download: बिहार सक्षमता परीक्षा पंचम एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सक्षमता परीक्षा 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Bihar Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 OUT: बिहार सक्षमता परीक्षा पंचम एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
Bihar Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 OUT: बिहार सक्षमता परीक्षा पंचम एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Bihar Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2026 (CTT) के 5वें चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक साइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 25 मई 2026 से 8 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, परीक्षा का आयोजन 5 जून 2026 से 8 जून 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

BSEB Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 Link

बीएसईबी सक्षमता परीक्षा फेज 5 एडमिट कार्ड लिंक sakshamtabihar.com पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है। 

Bihar Sakshamta Pariksha 5 Admit Card 2026 Login Link

यहां क्लिक करें

BSEB CTT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना बिहार सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. फिर “COMPETENCY TEST FOR LOCAL BODIES TEACHERS (CTT), 2026 (Fifth) प्रवेश पत्र / Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ये जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट

  • वैध फोटो आईडी प्रूफ

  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

ध्यान रहें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय की जानकारी ध्यानपूर्वक चेक कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 11:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News