BPSC 71th Notification 2025: बिहार के युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर हैं। आपको बता दें कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 71वीं कंबाइंड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बिहार 71वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सूचित कर दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू होगी। वहीं, उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि लास्ट डेट बीतने के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
BPSC 71th Notification 2025: कैसे करें आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाए।
स्टेप 2: होमपेज पर Latest Updates पर जाए।
स्टेप 3: अब BPSC 71th Exam 2025 Application वाले लिंक को सिलेक्ट करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर Apply Online वाले लिंक पर टैप करें।
स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 6: ध्यानपूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 7: फॉर्म भरने के बाद एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
BPSC 71th Notification 2025: इन पदों पर होगी भर्तियां
क्रमांक | पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|---|
1 | वरीय उप समाहर्ता | 100 |
2 | वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी | 79 |
3 | श्रम अधीक्षक | 10 |
4 | अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक | 03 |
5 | ईख पदाधिकारी | 17 |
6 | प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी | 502 |
7 | प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी | 22 |
8 | प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी | 13 |
9 | राजस्व पदाधिकारी | 45 |
10 | प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी | 459 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation