BPSC 70th Exam Date 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार राज्य सेवा परीक्षा 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार पीसीएस परीक्षा अब संभावित रूप से 13 दिसम्बर 2024 को आयोजित की जा रही है. जारी नोटिस के अनुसार, “एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथि दिनांक-13.12.2024 है। उक्त परीक्षा के आयोजन से संबंधित दिनांक- 02.09.2024 को आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रकाशित आवश्यक सूचना को इस हद तक संशोधित समझा जाय।”
BPSC 70th Exam Date 2024 नोटिस पीडीएफ
BPSC 70th Exam 2024 : हाईलाइट्स
| आर्गेनाइजेशन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) | 
| परीक्षा का नाम | एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा | 
| रिक्तियों की संख्या | 2027 | 
| परीक्षा की तारीख | 13.12.2024 | 
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | परीक्षा से पूर्व | 
| चयन प्रक्रिया | 
 | 
| ऑफिसियल वेबसाइट | www.bpsc.bih.nic.in | 
BPSC CCE 2024 परीक्षा पैटर्न: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2024
BPSC CCE परीक्षा 2024 के लिए प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जानी है जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवार नीचे प्रारंभिक परीक्षा के लिए अंकन योजना, प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा अवधि जान सकते हैं।
- प्रश्नों के प्रकार:- 150
- कुल अंक:- 150
- कुल अवधि:- 2 घंटे (120 मिनट)
- सही उत्तर के लिए अंक:- +1
- गलत उत्तर के लिए अंक:- 1/3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation