BSEB Bihar JEE NEET Free Coaching Admit Card 2025-2027 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2025-2027 के लिए बिहार NEET और JEE फ्री कोचिंग प्रोग्राम के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह पहल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करके उनकी सहायता करने के लिए बनाई गई है। सभी पात्र अभ्यर्थी बिहार बोर्ड फ्री कोचिंग एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Super 50 Admit Card Download Link
बिहार बोर्ड ने फ्री NEET और JEE Main कोचिंग प्रोग्राम के लिए BSEB Super 50 एंट्रेंस के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से अभी डाउनलोड करें।
Bihar JEE/ NEET Free Coaching 2025 Admit Card Class 11th (2025-27) Link | |
Bihar JEE/ NEET Free Coaching 2025 Admit Card Class 12th (2024-26) Link |
BSEB Super 50 Admit Card: बिहार JEE NEE फ्री कोचिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
बीएसईबी सुपर 50 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
- अपने बीएसईबी यूनिक आईडी या एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, आप अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले विद्यार्थी कक्षा 11 के लिए एडमिट कार्ड (2025-2027 सत्र) और कक्षा 12 के लिए एडमिट कार्ड (2024-2026 सत्र) डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बीएसईबी यूनिक आईडी/एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी। यह प्रक्रिया जेईई और नीट के निशुल्क अनुशिक्षण संस्थानों के लिए है, जिसमें सत्र 2025-27 और 2024-26 के लिए आवेदन 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation