Budget 2026 in Hindi: शी-मार्ट क्या है, उद्देश्य और लखपति दीदी योजना के बड़े बदलाव जानें

Last Updated: Feb 2, 2026, 12:47 IST

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने नौवें केंद्रीय बजट 2026 को पेश करते हुए महिला सशक्तिकरण और उद्यम में बढ़ावा देने पर जोर दिया है। बजट में शी - मार्ट की घोषणा, लखपति दीदी योजना में हुए संशोधन आगे लेख में जानें।

Budget 2026 : What is SHE Marts
Budget 2026 : What is SHE Marts

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं की उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए Community- owned-self-help Entrepreneur (SHE Mart) शी-मार्ट्स की घोषणा की है। जो महिला उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की प्रमुख लखपति दीदी योजना की सफलता के बात की गई है। 

What is SHE Marts: शी-मीर्ट क्या है?

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा अपना बाजार Community- owned-self-help Entrepreneur (SHE Mart) इन मार्ट्स को ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्योग के तौर पर विकसित किया जाएगा, जहां महिलाएं अपने उत्पाद खुद बेच सकेंगी। बीजनेसवुमन को Self Help Entrepreneur या शी-मार्ट स्थापित किए जाने की योजना। जिसमें क्षेत्रीय कम्यूनिटी की महिला दुकानदारों की रीटेल दुकाने शामिल होंगी।  

SHE Mart लाने का उद्देश्य - सरकार का मकसद महिलाओं को सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है, ताकि वे अपने बिजनेस की असली मालिक बन सकें।

What is Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना क्या है?

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित लखपति दीदी योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने और प्रति वर्ष कम से कम 1 लाख रुपये की स्थायी आय अर्जित करने में मदद करके ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है, जिससे वे प्रभावी रूप से आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।

इस स्कीम के जरिए महिलाओं को सिलाई और प्लंबिंग से लेकर एलईडी बल्ब बनाने और यहां तक कि ड्रोन चलाने तक के विविध कौशलों में ट्रेनिंग देना है। इसी के साथ कई आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है जो घरेलू आय को बढ़ा सकती हैं।

Who is eligible for Lakhpati Didi scheme: मैं लखपति दीदी कैसे बन सकती हूं?

लखपति दीदियों की पहचान करते समय, स्वयं सहायता समूहों (सामाजिक और आर्थिक) की सभी श्रेणियों को समान अवसर दिया जाएगा, और लगभग 25% दीदियों को 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक आय वर्ग से और शेष 75% दीदियों को 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय वर्ग से लक्षित किया जा सकता है। यह 2022 में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। ये मानदंड केवल सुझावात्मक हैं। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश संभावित लखपति दीदियों की पहचान के लिए उपयुक्त मानदंड विकसित कर सकते हैं।

  1. स्वयं सहायता समूह का वह सदस्य जिसने कम से कम दो वर्ष पूरे कर लिए हों और सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) का लाभ उठाया हो।
  2. मिशन के माध्यम से आजीविका संबंधी हस्तक्षेप का लाभार्थी और कम से कम दो आजीविका गतिविधियों में कार्यरत व्यक्ति। 

Who is Lakhpati Didi: लखपति दीदी कौन होती हैं?

लखपति दीदी एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं, जिनकी वार्षिक घरेलू आय एक लाख रुपये (1,00,000 रुपये) से अधिक होती है और जिनकी औसत मासिक आय दस हजार रुपये (10,000 रुपये) या उससे अधिक होती है। 

ये भी देखें:

लखपति दीदी बनने में सक्षम बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

लखपति दीदियों को सक्षम बनाने के लिए एक कार्यान्वयन योजना तैयार की गई है जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • लखपति दीदियों की संभावित पहचान

  • कुशल प्रशिक्षकों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों का एक समूह तैयार करना

  • स्वयं सहायता समूहों और उनके संघों, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों, मास्टर प्रशिक्षकों और इस पहल का समर्थन करने वाले कर्मचारियों/विशेषज्ञों जैसे विभिन्न हितधारकों के लिए क्रमिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण।

  • भावी लखपति दीदियों को विभिन्न आजीविका मॉडलों पर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और एक्सपोजर दौरे प्रदान करना तथा स्व-अध्ययन के लिए प्रासंगिक संसाधन दस्तावेजों को सुलभ बनाना।

  • चिन्हित परिवारों के लिए डिजिटल उपकरण का उपयोग करके लखपति योजना तैयार करना, योजनाओं का समेकन और उत्पाद एवं/या सेवा समूहों का विकास, मूल्य श्रृंखला हस्तक्षेप, विभिन्न हितधारकों के साथ संबंध स्थापित करना, सरकारी योजनाओं, निजी क्षेत्र की भागीदारी आदि।

  • सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की पहचान की गई दीदीओं के साथ मानचित्रण, ताकि उन्हें मार्गदर्शन और संपर्क प्रदान किया जा सके।

  • आजीविका रजिस्टर में आजीविका संबंधी गतिविधियों और आय की आवधिक आधार पर (कृषि मौसम से जुड़े छह महीने में और/या व्यावसायिक चक्रों के पूरा होने पर) रिपोर्टिंग की जाती है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 1, 2026, 18:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News