CBSE 12th Supplementary Exam 2026: 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स हुई जारी, LOC प्रक्रिया - 2 जून से शुरू

Last Updated: May 13, 2026, 17:56 IST

CBSE द्वारा आज 13 मई 2026 को 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही सप्लीमेंट्री एग्जाम की घोषणा भी कर दी गई है। यह एग्जाम 15 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र किसी एक सब्जेक्ट में मार्क्स को सुधार सकते हैं। साथ ही, दोबारा एग्जाम दे सकते हैं। छात्रों को एग्जाम में शामिल होने के लिए LOC जमा करनी होगी और यह प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। छात्र सभी डिटल्स के लिए cbse.gov.in पर विजिट करें।

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स हुई जारी, LOC प्रक्रिया - 2 जून से शुरू
CBSE 12th Supplementary Exam 2026: 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स हुई जारी, LOC प्रक्रिया - 2 जून से शुरू

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 13 मई 2026 को दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने आज ही, 12वीं के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम से जुड़ी एक सूचना भी जारी कर दी है। बोर्ड ने एक सब्जेक्ट में मार्क्स को सुधारने के लिए और एग्जाम को दोबारा देने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम की घोषणा कर दी है। 

बोर्ड ने एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स की घोषणा कर दी है। यह सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई 2026 को आयोजित किया जा रह है। छात्र इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। सप्लीमेंट्री बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को LOC भी जमा करनी होगी। यह LOC की प्रक्रिया सभी छात्रों के लिए 2 जून 2026 से शुरू होगी। 

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 की PDF - यहां क्लिक करें

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 से जुड़ी अपडेट्स 

CBSE बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज 13 मई 2026 को जारी किया गया है, जिसके साथ बोर्ड ने LOC की प्रक्रिया और सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स जारी कि गई है। छात्र सभी डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कार्यक्रम (Events)

महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)

LOC जमा करने की शुरुआत

2 जून 2026

सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट

15 जुलाई 2026

एग्जाम का समय

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (एक ही दिन में सभी विषय)

ऑफिशियल वेबसाइट

cbse.gov.in

Supplementary Exam 2026 Eligibility Criteria: कौन दे सकता है यह एग्जाम? 

CBSE 12th Supplementary Exam में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने कुछ नियम जारी किए है। छात्र इन नियमों को जानने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को देखें। 

  1. CBSE के मुख्य एग्जाम में शामिल हुए छात्र, जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए है, उन्हें यह एग्जाम देना होगा। 
  2. सप्लीमेंट्री एग्जाम वे छात्र दे सकते हैं, जो पास होने पर भी अपने किसी सब्जेक्ट में मार्क्स को बेहतक बनाना चाहते हैं। 
  3. वे छात्र जिन्हें 2025 में कंपार्टमेंट दी गई थी और यह उनका तीसरा और अंतिम प्रयास है।

LOC प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

'List of Candidates' यानी LOC, ये वह लिस्ट होती है, जिसे स्कूल द्वारा बोर्ड को भेजा जाता है। जिसके लिए छात्रों को व्यक्तिगत रूप से फॉर्म भरने के बजाय अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।

  • स्कूल बोर्ड के ई-परीक्षा यानी e-Pariksha पोर्टल के माध्यम से पात्र छात्रों की डिटेल्स जमा करेंगे।
  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, कोई भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को मान्य नहीं माना जाएगा। 
  • 2 जून से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड जल्द ही लास्ट डेट और लेट फीस की डिटेल्स भी जारी करेगा।

यहां भी पढ़े: PPHT 2026: फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी; जानें कब होगा एग्जाम, कैसे डाउनलोड करें Admit Card

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 17:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News