PPHT 2026: फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी; जानें कब होगा एग्जाम, कैसे डाउनलोड करें Admit Card

Last Updated: May 13, 2026, 16:50 IST

CG द्वारा PPHT 2026 एग्जाम की डेट घोषित कर दी गई है। यह ऑब्जेक्टिव एग्जाम 21 मई 2026 को होगा। साथ ही, CG बोर्ड PPHT 2026 एग्जाम के लिए कल यानी 14 मई 2026 को जारी कर दिया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के साछ यहां नीचे दी गई डायरेक्ट PDF को देखें।  

PPHT 2026: फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी; जानें कब होगा एग्जाम, कैसे डाउनलोड करें Admit Card
PPHT 2026: फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी; जानें कब होगा एग्जाम, कैसे डाउनलोड करें Admit Card

CG PPHT Exam 2026: फार्मेसी (B.Pharma/D.Pharma) के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक एग्जाम मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) 2026 के एग्जाम की डेट्स जारी कर दी है। साथ ही, एडमिट कार्ड को लेकर सभी जानकरी ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दी है। 

CG PPHT 2026 के एग्जाम अब 21 मई 2026 को आयोजिक किया गया है। कुछ ही दिनों में होने वाले इस एग्जाम के लिए छात्र अपनी तैयारी शुरू कर दें। साथ ही, CG PPHT 2026 एग्जाम की डेट देखने के लिए छात्र यहां से ऑफिशियल PDF देख सकते हैं। 

CG PPHT 2026 एग्जाम की डेट की सूचना - यहां क्लिक करें

PPHT 2026: एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

फार्मेसी में करीयर बनाने के लिए छात्रों को यह एग्जाम देना होगा। छात्र इससे जुड़ी डेट्स और जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

14 मई 2026

एग्जाम डेट

21 मई 2026

एग्जाम टाइम

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित)

ऑफिशियल वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in

PPHT 2026 के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

PPHT 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड की जरूरत होती है। CG बोर्ड ने 14 मई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर देगा। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. CG Vyapam की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब 'PPHT Entrance Exam - 2026 Admit Card' के लिंक को चुनें।
  4. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न और तैयारी के टिप्स 

PPHT एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो चुनने वाले होते है। एग्जाम का लेवल 12वीं के सिलेबस पर आधारित होता है।

  • सब्जेक्ट: फिजिक्स (50 मार्क्स), केमिस्ट्री (50 मार्क्स) और बायोलॉजी या गणित (50 मार्क्स)।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस एग्जाम में आमतौर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। 
  • छात्र अब नया सिलेबस पढ़ने के बजाय Mock Tests और पिछले सालों के क्वश्न पेपर को हल करें। 
  • छात्र एग्जाम में पास होने के लिए फॉर्मूला और रिएक्शन का बार-बार रिवीजन करें।

एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

PPHT 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र इन डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखें। यहां से जाने सभी डाक्यूमेंट लिस्ट। 

  • एडमिट कार्ड की कलर या ब्लैक एंड व्हाइट कॉपी।
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  • नीला या काला बॉलपॉइंट पेन।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।

यहां भी पढ़े: RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 16:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News