RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Last Updated: May 13, 2026, 15:03 IST

RBSE 10th-12th Supplementary Exam 2026: RBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स जारी कर दी है। अब दोनों कक्षाओं के एग्जाम 14 मई 2026 से शुरू होंगे। साथ ही, बोर्ड द्वारा जारी किए गए पूरे शेड्यूल की PDF देखने के लिए यहां देखें।

RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल
RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल

RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने छात्रों के लिए आज एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी की है। बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के होने वाले सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। दोनों कक्षाओं के ये सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई 2026 से शुरू होंगे। 

10वीं और 12वीं के मुख्य एग्जाम देने वाले छात्र, जो एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए थे, वे इस एग्जाम का हिस्सा बनेंगे। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 

लवाण ब्लॉक शिक्षा के अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने बताया कि ये 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम पहले के निर्धारित सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने एग्जाम संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के अधिकारी ने छात्रों को एग्जाम से आधा घंटा पहले एग्जाम सेंटर्स पर पहुचने का आदेश दिया। साथ ही, एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। 

RBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगें।  

RBSE बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का पूरा शेड्यूल PDF - यहां क्लिक करें 

एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

RBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारियां जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
कक्षाएं 10वीं और 12वीं 
एग्जाम शुरू होने की डेट थि 14 मई 2026
एग्जाम मोड  ऑफलाइन (पेन और पेपर)
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
एडमिट कार्ड की स्थिति जल्द जारी होंगे

सप्लीमेंट्री एग्जाम को लेकर बोर्ड के सख्त निर्देश

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव ने बताया कि एग्जाम सेंटर के निर्धारण और क्वश्न पेपर की सुरक्षा को लेकर काफी अच्छे इंतजाम किए गए हैं। एग्जाम को पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश जारी किए है। 

  • छात्रों को एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी है। 
  • बिना एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी के एग्जाम हॉल में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
  • बोर्ड ने किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

RBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। साथ ही, बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Supplementary Exam Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी कक्षा को चुनें और रोल नंबर को फिल करें।
  4. सबमिट बटन दबाते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: महंगी गाड़ियों के शौकीन, कौन थे Prateek Yadav?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 15:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News